फिल्मी चक्कर

ऐतिहासिक फिल्म बनने की ओर अग्रस Gadar 2: बॉक्स ऑफिस पर मचा रही धमाल

Sunny Deol की गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है. फिल्म हर दिन कई रिकॉर्ड तोड़ रही है. 8 दिनों में फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म सुपरहिट है और दर्शक इसे खूब प्यार दे रहे हैं।

अमीषा पटेल की ये Gadar 2 फिल्म इन 5 वजहों से ऐतिहासिक फिल्म बनने की ओर अग्रसर है. गदर 2 में नई और दमदार कहानी ने इसे दमदार बना दिया है, इसके अलावा देशभक्ति का जज्बा लोगों को फिल्म देखने और भारतीय होने पर गर्व महसूस कराने पर मजबूर कर देता है. तीसरा, इस टाइमिंग ने इसे ब्लॉकबस्टर बना दिया है, क्योंकि गदर 2 स्वतंत्रता दिवस के करीब रिलीज हुई थी और लोगों को 3-4 दिन की छुट्टी मिल गई थी।

इसका फायदा मेकर्स को मिला. Gadar 2 के साथ सिंगल स्क्रीन ने लंबे समय बाद अच्छा प्रदर्शन किया। एडवांस बुकिंग से लेकर पांच दिन के भारी कलेक्शन तक, भारत के मुख्य इलाकों में सिंगल स्क्रीन ने फिल्म की कमाई में प्रमुख योगदान दिया है। गदर 2 को बहुत अच्छे रिव्यू नहीं मिले हैं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. तारा सिंह और सकीना की कहानी उनका खूब मनोरंजन कर रही है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + sixteen =