Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: खिलाड़ियों का चयन हुआ, सब जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिला खेल अधिकारी लक्ष्यराज त्यागी ने बताया कि खेल निदेशालय, उ०प्र०, खेल भवन लखनऊ एवं अवैतनिक सचिव, उ०प्र० एसोसिएशन द्वारा प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता दिनांक २५ से २७ अगस्त, २०२३ तक मऊ में आयोजित जायेगी। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता से पूर्व जिला खेल कार्यालय,मुजफ्फरनगर द्वारा जिला स्तर पर सब जूनियर बालक कुश्ती चयन/ ट्रायल्स कराया गया। जिसमें ३७ खिलाडियो ने प्रतिभाग किया। मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग करने हेतु जिला स्तर पर निम्नविवरण के अनुसार खिलडियो का

चयन किया गया। जिसका विवरण निम्न प्रकार से है-फ्री स्टाइल में शिवांश तोमर और सुमित पाल ५१ किलोग्राम और शिवम बालियान ५५ किलोग्राम और आदित्य तोमर ६० किलोग्राम फ्री स्टाइल में और पीयूष ६५ किलो और मोइन चौधरी ८० किलोग्राम में और रियांश ९२ किलोग्राम में और अर्पित कुमार ५१ किलोग्राम में और दीपक कुमार ५५ किलोग्राम में और शिवा तावनी ६० किलोग्राम में जनपद से चयनित किए गए।

उक्त खेल के चयन/ट्रायल्य में निर्दोश बालियान, सचिव, जिला कुश्ती संघ एवं प्रदीप कुमार, अंशकालिक मानदेय कुश्ती प्रशिक्षक द्वारा जिला स्तर पर खिलाडियो का चयन किया गया चयन प्रक्रिया संपूर्ण पारदर्शिता के आधार पर की गई

 

२१ से २९ अगस्त तक राष्ट्रीय खेल दिवस के अंतर्गत मुजफ्फरनगर में मनाया जाएगा खेल सप्ताहः जिला क्रीडा अधिकारी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री लक्ष्य राज त्यागी ने एक प्रेस बयान जारी करते हुए बताया कि खेल निदेशालय, उ०प्र० लखनऊ के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपदों में स्वश श्री मेजर ध्यान चन्द जी के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय खेल दिवस के सुअवसर पर दिनांक २१ अगस्त से २९ अगस्त तक खेल सप्ताह दिवस मनाया जाना है। उक्त के क्रम में जिला खेल कार्यालय, मुजफ्फरनगर द्वारा विभिन्न खेलो में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओ का आयोजन निम्नविवरण के अनुसार स्थानीय चौधरी चरण सिंह स्पोर्टस स्टेडियम मुजफ्फरनगर के खेल मैदान पर कराया जायेगा।

खेल प्रतियोगिता का विवरण बताते हुए श्री लक्ष्यराज त्यागी ने कहा कि जिला स्तरीय फुटबाल २१ अगस्त २०२३ प्रातः १०ः०० बजे जिला स्तरीय जूडो जिला स्तरीय कबड्डी जिला स्तरीय कुश्ती २२ अगस्त २०२३ प्रातः १०ः०० बजे, २३ अगस्त २०२३ प्रातः १०ः०० बजे, २४ अगस्त २०२३ प्रातः १०ः०० बजे होगा, जिला जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री लक्ष्यराज त्यागी ने बताया कि १४ वर्ष से कम आयु वर्ग के बालको की जिला स्तरीय हॉकी २८ व २९ अगस्त २०२३ प्रातः १०ः०० बजे होगा। लक्ष्यराज त्यागी ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली टीमें खिलाडियों को खेल किट में तथा आधार कार्ड की छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य होगा।

जिला क्रीड़ा अधिकारी लक्ष्यराज त्यागी ने मुजफ्फरनगर जनपद में आयोजित किया जा रहे खेल सप्ताह को ऐतिहासिक सफलता दिलाने हेतु नीचे लिखे विवरण के अनुसार सूचित भी कर दिया है एवं अनुरोध भी किया है जो इस प्रकार है

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21132 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + ten =