Muzaffarnagar News: तीज महोत्सव सेलीब्रेशन के जरिए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दियाः शिवांगी बालियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) केन्द्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान की धर्मपत्नी डॉ सुनीता बालियान ने हरियाली तीज के अवसर पर जनपद मुजफ्फरनगर की ए टू जेड कालोनी में अंशु बालियान के निवास पर रंगा रंग कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग की तरफ से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया।
हरियाली तीज महोत्सव के कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और रंगा रंग कार्यक्रम का जमकर लुत्फ उठाया। डॉ सुनीता बालियान ने मुख्य अतिथि के रूप में इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि आज हरियाली तीज के मौके पर परंपरा को हम आगे बढ़ा रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिए समाज को जागरुक करने की भी कोशिश की है।
खास तौर पर बेटियों बोझ न समझें और साफ सफाई रखना हर व्यक्ति का कर्तव्य है ये संदेश दिया है। महिलाओं ने गीत संगीत और नृत्य के साथ कई मनोरंजन कार्यक्रम भी पेश किए। शिवांगी बालियान, महिला कल्याण अधिकारी ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि परंपरागत त्योहारों के जरिए जनजागरुकता की मुहिम में अब तीज का त्योहार भी शामिल हो गया है।
तीज के इस उत्सव पर शिवांगी बालियान ने श्बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओश् के संदेश को आगे बढ़ाने की महिलाओं अपील की है। तीज महोत्सव की आयोजक अंशु बालियान ने तीज महोत्सव प्रोग्राम की मुख्य अतिथि डॉ सुनीता बालियान का शाल उढ़ाकर अभिनंदन किया। इसके बाद सभी महिलाओं ने जलपान का आनद उठाया। इस मौके इस तीज महोत्सव की आयोजक अंशु बालियान, रेखा बालियान, पिंकी बालियान, मनीता माटियान, सपना चौधरी, संजू तोमर, प्रीति बालियान, रेनू राठी, स्वाति सिघल, रोजी, निकिता तोमर आदि मौजूद रहीं।
मुख्य रूप से लवी गोयल,सोनू पाल,मोहित मित्तल,गौरव शर्मा,कृष्ण कुमार,प्रवीण गंभीर,पंकज वाधवा,दवेन्द्र सिंह,गुड्डू,राजीव कुमार,राकेश जी,अनुभव अग्रवाल,संजय अरोरा,विजय कुमार,नीरज मेहरा,नरेन्द्र मेहरा,अप्पूर्व अग्रवाल,नवीन कुमार,राजकुमार जी,अजय अरोरा,विपिन कुमार,परनपाल चौधेरी,मनीष नामदेव,वीरेंद्र गोयल, रोहित सोनेट आदि व्यापारिगन मौजूद रहे।

