Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar छपार पुलिस ने 4 शातिर हत्यारों को किया गिरफ्तार

छपार।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना छपार पुलिस एवं सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा हत्या के अभियोग का सफल अनावरण, ०४ हत्यारे अभियुक्त लुकमान पुत्र नूरदीन निवासी ग्राम बिलासपुर थाना नई मण्डी, तासीन पुत्र लाला निवासी ग्राम सोरम थाना शाहपुर, साहिर पुत्र अलमूदीन निवासी ग्राम मोलाहेडी थाना मन्सूरपुर, सोनू पुत्र ब्रहमचन्द निवासी ग्राम मोलाहेडी थाना मन्सूरपुर, मुजफ्फरनगर।गिरफ्तार किये।

जिनके कब्जे व निशादेही से आलाकत्ल तमंचा व दाव बरामद किया। सम्पत्ति हड़पने के उद्देश्य से मौसेरे भाई ने ही कराई थी हत्या। जनपद में अपराध एवं अपराधियो पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर विनय कुमार गौतम के कुशल नेतृत्व में थाना छपार पुलिस व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा को ग्राम बढेड़ी के जंगल में हुई हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए ०४ हत्यारे अभियुक्तगण को तेजलहेडा चौराहा के पास ग्राम खिन्दडिया के तरफ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तगण के कब्जे व निशादेही से हत्या में प्रयुक्त लोहे का दाव व तमंचा बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना छपार पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four − one =