उत्तर प्रदेश

Agra News: फसल की रखवाली कर रहे किसान को सांड ने पटक-पटककर मार डाला

Agra News  सोमवार को खेत गए किसान को सांड ने पटक-पटककर मार डाला। घरवालों को खबर मिली तो चीख पुकार मच गई। वह रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। 

घटना जगनेर थाना क्षेत्र के नगला हंसराज गांव की है। गांव निवासी किसान चरन सिंह खेत की रखवाली करने गए थे। यहां आवारा सांड ने उन पर हमला कर दिया। वह भाग पाते इससे पहले सांड ने उन्हें पटक-पटककर मार डाला। चरन सिंह के खेत गांव किनारे ही हैं। इसमें बाजरे की फसल बोई है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 9 =