‘भारत जल्द ही 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा’: Prime Minister Narendra Modi
Prime Minister Narendra Modi ने मंगलवार को कहा कि आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है और जल्द ही भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा. वे दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स बिजनेस फोरम लीडर्स डायलॉग में बोल रहे थे.
पीएम मोदी ने कहा, ‘वर्तमान समय में भी कोविड महामारी, तनावों और विवादों के बीच विश्व आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहा है. ऐसे समय में ब्रिक्स देशों के एक बार फिर महत्वपूर्ण भूमिका है. वैश्विक स्तर पर उथल-पुथल के बावजूद भारत आज विश्व की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है. जल्द ही भारत 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बन जाएगा.’

