खेल जगत

Serena Williams दूसरी बार बनीं मां

अमेरिका की टेनिस स्टार और 23 बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन Serena Williams दूसरी बार मां बन गई हैं. सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में शुमार सेरेना ने टेनिस स्टार के रूप में अपना आखिरी मैच खेलने के ठीक एक साल बाद बेटी को जन्म दिया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है.

41 साल की Serena Williams और उनके पति एलेक्सिस ओहानियन की यह दूसरी संतान है. उनकी पहली बेटी ओलंपिया का जन्म 2017 में हुआ था. उन्होंने छोटी बेटी का नाम आदिरा रिवर ओहानियन रखा है. दोनों ने अपने दूसरे बच्चे की खूबसूरत फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है.

Serena Williams और एलेक्सिक की बड़ी बेटी ओलम्पिया ने भी अपनी छोटी बहन की फोटो शेयर की है. ओलम्पिया जिस तरह से अपनी छोटी बहन को थामे हुए है, वह देखकर आपका दिल भी खुश हो जाएगा. एडिरा को देखकर ओलम्पिया का रिऐक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

एलेक्सिस ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मैं यह बताते हुए आभारी हूं कि हमारे घर प्यार ही प्यार, एक खुश और स्वस्थ नवजात लड़की और खुश और स्वस्थ मां. सेरेना आपने मुझे एक और प्यार गिफ्ट दिया है. सभी डॉक्टर और नर्स को भी धन्यवाद जिन्होंने पत्नी और बेटी की देखभाल की.’

एलेक्सिस ने आगे लिखा, ‘मैं कभी नहीं भूल सकता जब ओलंपिया को उसकी छोटी बहन से मिलाया.’ वहीं इस फोटो को शेयर करते हुए सेरेना ने कैप्शन में लिखा, ‘एडिरा रिवर ओहानियन’. सेरेना विलियम्स के पति एलेक्सिस ओहानियन रेडिट के सह-संस्थापक हैं. नवंबर 2017 में न्यू ऑरलियन्स में सेरेना और एलेक्सिस की शादी हुई थी.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − 8 =