News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

पुरानी पेंशन बहाली को भरी हुंकारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के बैनर तले महावीर चौक के समीप स्थित जिला विघालय निरीक्षक कार्यालय पर एकत्रित शिक्षकों ने विभिन्न मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया तथा मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन मे अवगत कराया गया कि माध्यमिक ं ज्ञापन मे मांग की अवगत कराया गया कि वे सब जनपद मु.नगर के शिक्षणेत्तर कर्मचारी सहमति बनी मांगो के शासनादेश निर्गत नही होने के कारण नीरज पंवार प्रदेश अध्यक्ष एवं शिवबहादुर यादव प्रदेश महामंत्री उत्तर प ्रदेश शिक्षणेत्तर संघ के प्रान्तीय आहवान पर आज 12 बजे से 05 बजे तक जनपद मुजफ्फरनगर के समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारी अपना सामुहिक अवकाश लेकर एकत्रित हुए। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर अपनी मांग शासन स्तर पर बनी सहमति मांगो का शासनादेश निर्गत करने की मांग करते हैं। अपने इस ज्ञापन के माध्यम से तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी शिक्षणेत्तर कर्मचारी अनुरोध करते है। कि अपनी जनप्रिय एवं लोकप्रिय सरकार वंच्छितों शोषितो, भेदभाव के शिकार शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की लम्बित मांगो के शासनादेश निर्गत कराने की कृपा करें।
ज्ञापन में मांग की गई कि 09 फरवरी 2016 एवं 28 जून 2018 को प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा की अध्यक्षता में हुई बैठक में बनी सहमति के आधार पर एल.टी.ग्रेड में शिक्षक पदां पदोन्नति की जाए। सेवानिवृत्ति पर राजकीय कर्मचारियों के समान अर्जित अवकाश का नकदीकरण किया जाये। चतुर्थ श्रेणी को कार्मिक वर्ग में पदोन्नति होनने के उच्चीकृत ग्रेड दे दिया जाए। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्तियो पर लगा प्रतिबन्ध हटाया जाये। संविदा प्रणाली को समाप्त किया जाए। कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रधान की जाये। बो र्ड परीक्षा के प्रत्येक लिपिक/चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की शिक्षकों की भांति पालीवार डयूटी भत्ता दिया जाए। लिपिक पर पर/चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पदोन्नति होने पर 22-बी के अर्न्तगत एक अतिरिक्त वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाए। पुरानी पेंशन योजना तत्काल बहाल की जाये।
धरने पर जिलाध्यक्ष विजय कुमार त्यागी, जिला महामंत्री नीरव कुमार, कोषाध्यक्ष प्रशान्त शर्मा सहित जनपद के अनेक शिक्षकगण मौजूद रहे।

 

ब्रह्म कुमारी संस्थान की बहनों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को बाँधी गयी राखी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। रक्षाबंधन पर्व २०२३ के उपलक्ष्य में ब्रह्म कुमारी संस्थान मुजफ्फरनगर की बहनों द्वारा पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए राखी बाँध कर मिठाई खिलाई गयी तथा जनकल्याण संदेश देते हुए उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा बहनों का आभार प्रकट किया गया तथा उन्हें सुरक्षा का आश्वासन देते हुए कहा कि यदि कभी भी कोई समस्या हो तो तत्काल पुलिस को अवगत कराएं अथवा कार्यालय आकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से सम्पर्क कर सकते हैं।

 

मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने किया प्रदर्शनी का अवलोकनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। डॉ पीसी बरुआ जी की स्मृति में कलांगन आर्ट गैलरी में उनके जन्मदिन १५ अगस्त के अवसर पर मेरी मां की मेरा देश चित्र प्रदर्शनी कला प्रेमियों को आकर्षित कर रही है। प्रदर्शनी में अधिकांश चित्र भारत माता के लाडले सपूतों के चित्रों से सजी है। प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए राज्य मंत्री कौशल विकास एवं स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय कपिल देव अग्रवाल जी भारत की आजादी के दीवानों के सजीव चित्र देखकर भावुक हो गए। प्रदर्शनी में महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस अब्दुल हमीद, सरदार पटेल, मंगल पांडे, महर्षि दयानंद, सरदार भगत सिंह लाल बहादुर शास्त्री, के चित्र देखकर प्रभावित हुए। प्रदर्शनी में मधुबनी, वर्ली शैली एवं दक्षिणी भारतीय शैली के नैनाभिराम चित्र दर्शकों द्वारा सराहें गये। कमलांगन आर्ट गैलरी में चल रही प्रदर्शनी में भारत की रेखीय शैली आज भी मनभावन बनी हुई है। सविता एवं रेखा के द्वारा बनाए गए पठ चित्र सुंदर है और साथ ही कपड़ों पर रूपाकार प्राचीन भारतीय कला की याद दिलाते हैं। कपिल देव अग्रवाल जी ने कलाकारों की हर प्रकार से सहायता करने का वादा किया। कार्यक्रम का संसाधन करते हुए कलांगन की सचिव डॉक्टर रिता मोहन ने कहा कि माना अमूर्त कला का प्रचलन बड़ा है परंतु भारतीय कला की गरिमा कभी कम नहीं हो सकती। परदारनी के निर्देशक डॉ महावीर सिंह जी ने कहा कि नगर में कमलागंज आर्ट गैलरी के बनने से कलाकारों का उत्साह देखते ही बनता है। प्रदर्शनी के संयोजक डॉ राजबल सैनी ने कहा की मुजफ्फरनगर में कलात्मक वातावरण बनाने में निश्चय ही जनता को राहत मिलेगी साथ ही बच्चों को मोबाइल की बढ़ती प्रवृत्ति से भी निजात मिलेगी। इस अवसर पर डी० ए० वी० पीजी कॉलेज से डॉक्टर वेदपाल सिंह,डॉ जिनेश्वर दास जी डॉ सुषमा सैनी, हरिद्वार से प्रसिद्ध कलाकार सुभाष चंद्र, प्रवीण चंद्र पटेल, शामली से रेशमा, स्वतंत्र कलाकार सीमा त्यागी, डॉ अनिल सैनी, सोनिया सैनी, प्रिया सैनी, अंजलि सैनी, मोनिका तेज ज्ञान, देव सैनी, विनय सैनी, सागर कल्याण, आयुष राधिका सैनी, अंजुम, आविष्कार, तनु चौधरी आदि उपस्थित थे।

 

भाजपा नेता गौरव स्वरूप का व्यापारियों की आवाज व्यापार मंडल ने किया स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। व्यापारियों की आवाज व्यापार मंडल की रुड़की रोड इकाई के द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष पति गौरव स्वरूप का जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता के नेतृत्व में पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया!
जिला महामंत्री जनार्दन विश्वकर्मा और रुड़की रोड इकाई अध्यक्ष लवी गोयल ने जानकारी देते हुए बताया रुड़की रोड के व्यापारियों ने श्री गौरव स्वरूप का नगर पालिका से भ्रष्टाचार खत्म करने पर तथा व्यापारियों का ईमानदारी से सहयोग करने के उपलक्ष में पुष्प गुच्छ देकर आभार प्रकट किया गया तथा भविष्य में पूर्ण सहयोग का वादा किया!
व्यापारी संजय अरोड़ा और पंकज वाधवा के द्वारा शिकमी किराएदारों से संबंधित समस्याओं को गौरव स्वरूप जी के समक्ष रखा गया जिसे गौरव स्वरूप जी ने तुरंत टैक्स अधिकारी को बुलाकर वहीं पर निस्तारण करवाने का कार्य किया! गौरव स्वरूप जी के तुरंत समस्याओं का निदान कराने पर सभी व्यापारियों ने हर्ष जताया ओर तुरंत राहत की तारीफ की! गौरव स्वरूप जी ने व्यापारियो से शहर को सुन्दर बनाने के लिए अपनी दुकानों के आगे जो अवैध अतिक्रमण है उसे हटाने का अनुरोध किया जिस पर सभी व्यापारियों ने पूर्ण सहयोग का वायदा किया। मुख्य रूप से शलभ गुप्ता जनार्दन विश्वकर्मा विजय बाटा, लवी गोयल, अजय अरोड़ा, पंकज वाधवा, भगत जी, विपिन कुमार ,प्रवीण कुमार, राजीव कुमार, अमित सुधा, मोहित मित्तल त्र, कृष्णपाल सिंह, सनी बिरला आदि व्यापारी मौजूद रहे।

 

कांजी हाउस खाईखेडा का पशु चिकित्साधिकारी ने भ्रमण किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। पशुचिकित्सा अधिकारी ककरौली द्वारा कांजी हाउस खाइखेड़ा का नियमित भ्रमण किया गया। जिलाधिकारी महोदय श्री अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशानुसार पशु चिकित्सा विभाग के डॉ० हरेन्द्र कुमार पशुचिकित्सा अधिकारी ककरौली द्वारा कांजी हाउस खाइखेड़ा का नियमित भ्रमण करते हुए सभी गौवंश का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसके दौरान एक गौवंश अस्वस्थ व एक गौवंश अत्यंत ही दुर्बल स्थिती में पाया गया जिसको उचित उपचार दिया गया। बाह्य परजीवी बचाव हेतु वीआईआरबीएसी इंडिया के सहयोग से स्प्रे कराया गया। सभी गौवंश को बैलेंस राशन देने हेतु निर्देशित किया गया। गौसेवक दैनिक कार्य करते मिले।

 

कार्यशाला हुई आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पुलिस लाइन सभागार में जेजे एक्ट2015 एवम पीओसीएसओ एक्ट 2012 से संबन्धित कार्यशाला आयोजित की गयी। बालकों के पुनर्वासन एवम पुनः एकीकरण मे सहयोग के लिए प्रतिसार निरीक्षक, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं मा.रो.त.ई. प्रभारी को किया गया सम्मानित। पुलिस लाइन सभागार, मुजफ्फरनगर में एस जे पी यू, ए एच टी यू,जे जे एक्ट २०१५/पॉक्सो एक्ट २०१२ से संबन्धित कार्यशाला पुलिस उपाधीक्षक (अपराध) राम आशीष यादव की अध्यक्षता मे आयोजित की गई। उक्त कार्यशाला में डॉ० राजीव कुमार, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति द्वारा बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों, सहायक बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किए जाने वाले बच्चो से संबन्धित आवश्यक दस्तावेज/अभिलेखों के विषय मे विस्तृत जानकारी दी गई। माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद में पॉक्सो एक्ट २०१२ के प्रकरणों में अभियुक्त की बेल संबंधी सूचना मे आवश्यक दस्तावेज/अभिलेखों के विषय मे भी अवगत कराया गया।
उक्त कार्यशाला में बालकों के पुनर्वासन एवम पुनः एकीकरण मे बाल कल्याण समिति को महत्वपूर्ण सहयोग देने वाले अधिकारियों, अपर मुख्यचिकित्साधिकारी/नोडल अधिकारी डा. प्रशान्त कुमार, प्रतिसार निरीक्षक मो. नदीम एवम मानव रोधी तस्करी इकाई प्रभारी/निरीक्षक धर्मेन्द्र मोहन सिंधू को डा. राजीव कुमार अध्यक्ष बाल कल्याण समिति द्वारा प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित एवम आभार व्यक्त किया गया। उक्त कार्यशाला में डा प्रशान्त कुमार अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, विकास वर्मा सदस्य मा किशोर न्याय बोर्ड, ए एच टी यू प्रभारी धर्मेंद्र मोहन सिंधु, जनपद मुजफ्फर नगर के समस्त थानों से बाल कल्याण पुलिस अधिकारी, सहायक बाल कल्याण पुलिस अधिकारी, श्वेता चौधरी, विमलेश सिंह, अमरजीत सिंह, शालू मलिक, श्रीमती बीना शर्मा एवम गैर सरकारी संगठन के प्रतिनिधि द्वारा प्रतिभाग किया गया ।

 

आग बुझाने का तरीको के बारे में सिखाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आज जी. डी. गोयनका पब्लिक पब्लिक स्कूल के छात्रों को आग बुझाने का तरीका सिखाया। अग्निशमन अधिकारी श्रीमान आरके यादव नेतृत्व में विद्यालय के छात्रों एवं सुरक्षा कर्मियों ने गैस सिलेंडर में आग लगाकर उसे बुझाने का तरीका सिखा। इसके अलावा अग्निशमन अधिकारी ने छात्रों को विभिन्न प्रकार के ज्वलनशील पदार्थों से अवगत कराया तथा उनसे लगने वाली आग को बुझाने के तरीकों को भी बताया। छात्रों से यह अपील भी की कि वह यह जानकारी अपने घर परिवार तथा समाज तक पहुँचाएँ ताकि आकस्मिक घटने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती भारती तिवारी एवं अन्य शिक्षकगण भी मौजूद थे। प्रधानाचार्या जी ने अग्निशमन अधिकारी आरके यादव का धन्यवाद करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। विद्यालय में उनके आने तथा छात्रों को इतनी महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए उनका आभार व्यक्त भी किया।

 

चन्द्रयान-3 की सफल लैडिंग पर अधिवक्ताओं ने मनाई खुशी
एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जताया हर्ष
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिग से देशभर मे खुशी का माहौल है। देश-प्रदेश के साथ-साथ जनपदभर मे भी विभिन्न सरकारी/गैर सरकारी,सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ तथा विभिन्न संगठनो तथा विज्ञान एवं प्रोघोगिकी क्षेत्र से जुडे लोगों सहित विभिन्न बुद्धिजीवियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा देश के वैज्ञानिकों के प्रति आभार एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। देशभर मे इस एतिहासिक उपलब्धि से खुशी का माहौल है।
इसी संदर्भ में आज दोपहर के वक्त सिविल बार एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग पर मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई। इस दौरान सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल दीक्षित, महासचिव बिजेन्द्र मलिक,एड.जैगम मिया जैदी, रामवीर प्रधान, राजसिंह रावत, योगेन्द्र कुमार, रवि दत्त, अशोक कुशवाहा, राज सिंह, मैराजुददीन, प्रवेश, सौरभ पंवार,अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

 

आम आदमी पार्टी ने किया भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर किया प्रदर्शनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि भारतमाला प्रोजेक्ट में बड़ा घोटाला हुआ है। इस सड़क निर्माण का सरकारी रेट १५ करोड़ रुपए प्रति किलोमीटर था। उसके निर्माण के एवज में ३० करोड़ रुपए प्रति किलोमीटर का भुगतान प्राप्त कर लिया गया।
डीएम कार्यालय पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष अरविंद बालियान के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर पहुंच कर आरोप लगाया कि देश की विभिन्न विकास एवं निर्माणकारी परियोजनाओं में घोटाले किए जा रहे हैं।
आरोप लगाया कि आयुष्मान योजना और अयोध्या डेवलपमेंट अथॉरिटी के निर्माण में हेराफेरी का आरोप लगाया। कंट्रोलर और ऑडिटर जनरल की रिपोर्ट में भ्रष्टाचार उजागर हुआ है। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने जांच कर कर दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं की। जिला अध्यक्ष अरविंद बालियान ने कहा कि द्वारका एक्सप्रेस-वे का प्रोजेक्ट १८ करोड़ रुपए प्रति किलोमीटर की लागत के हिसाब से बना था।
उक्त बनने वाली सड़क पर २५० करोड़ रूपए प्रति किलोमीटर खर्च किया। आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन करते हुए निर्माणकारी परियोजनाओं में घोटाला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर सुशील अहलावत, अजय चौधरी, संजीव, जसकरण सिंह, गजला सिद्दीकी, प्रेम पाल, शाहनवाज, अतर खान, साकिब सिद्दीकी, आरिफ ठेकेदार आदि मौजूद रहे।

 

बाबा जहांगीर की कदूरी का हुआ आयोजन
रोहाना। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।समाजसेवक भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल त्यागी के भतीजे भाजपा नेता प्रवेश त्यागी बाबा जहांगीर गोगाजी की छड़ी लेकर जहांगीर गोगा जी के स्थान राजस्थान गए थे वहां से वापस आते ही क्षेत्रवासी में ग्राम वासियों ने प्रवेश त्यागी का भव्य स्वागत किया था आज गांव में बाबा जहांगीर गोगा की कंदूरी का आयोजन किया जिसमें क्षेत्र में आसपास के जिलों से श्रद्धालु ने आकर प्रसाद ग्रहण किया और भारी भीड़ देखने को मिली जिसमें चरथावल रुहाना रोड भी जाम की स्थिति में आ गया था
भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने से ग्रामवासी व क्षेत्रवासी के साथ-साथ राजस्थान दिल्ली हरियाणा उत्तराखंड से श्रद्धालु ने आकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य भाजपा नेता अनिल त्यागी के आवास पर प्रसाद ग्रहण किया जिसमें भारी संख्या में ग्रामवासी के साथ-साथ स्वतंत्रता प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुडीर, जिला पंचायत सदस्य प्रवीण कुमार, मुजफ्फरनगर भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, अशोक कंसल बघरा ब्लॉक प्रमुख गौरव मालिक पुरकाजी विधायक अनिल वरिष्ठ सपा नेता वह त्यागी भूमिहार नेता बॉबी त्यागी आदि क्षेत्र के नेता उपस्थित रहे।

 

संत शिरोमणि गोस्वामी तुलसी दास जी जयंती समारोह की शुभकामनाएं दी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। गांधी कॉलोनी गांधी वाटिका के सामने मेन रोड ऊपरी मंजिल पर स्थित मैजिक डांस एकेडमी की पूरी डांस टीम, श्री राधा कृष्ण वेलफेयर ट्रस्ट रजिस्टर्ड दिव्यांगों को समर्पित संस्था ने संत शिरोमणि गोस्वामी तुलसी दास जी जयंती समारोह की शुभकामनाएं दी मैजिक डांस एकेडमी संस्थापक डांस कोरियोग्राफर मोहन अरोरा प्रशिक्षित श्यामक डाबर इंटरनेशनल डांस केंद्र मुंबई ने सभी सेवादारों का आभार जताया इस अवसर पर गोल मार्केट व्यापार संघ की ओर से तुलसी धाम पार्क गोल मार्केट में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया वह अंत में विशाल भंडारे का आयोजन भी हुआ जिसमें प्रसाद के रूप में कढ़ी चावल, आलू पुड़ी ,हलवा वितरित किया गया यह जानकारी वरिष्ठ समाज सेवी राजेंद्र धमीजा ने दी है , संत शिरोमणि गोस्वामी तुलसी दास जी का जन्म उत्सव बड़े धूमधाम हर्षालस उमंग के साथ मनाया गया।

 

मुजफ्फरनगर का अरीब चंद्रयान-३ की सफल लैंडिंग का साक्षी बना
साइंटिस्ट के परिवार ने जनपद वासियों के साथ मनाया जश्न
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। चांद के दक्षिणी ध्रूव पर चंद्रयान-३ की सफल लैंडिंग के साथ ही मुजफ्फरनगर जश्न के माहौल में सराबोर हो उठा। खुशी के इन पलों को दोगुना किया खतौली के लाल अरीब अहमद ने। इसरो में वैज्ञानिक अरीब अहमद चंद्रयान ३ प्रक्षेपण से लेकर लैंडिंग तक के मिशन का हिस्सा रहा है। बुधवार शाम चांद की जमीन पर चंद्रयान-३ के उतरते ही लोगों ने अरीब के परिवार वालों को शुभकामनाएं देते हुए जमकर जश्न मनाया। खतौली सहित जनपद के विभिन्न हिस्सों में लोगों ने आतिशबाजी छुडाकर खुशियां मनाई।
कस्बा खतौली के मोहल्ला मिट्ठुलाल निवासी काजी महताब जिया के इकलौते पुत्र अरीब अहमद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में इंजीनियर वैज्ञानिक हैं। जिनकी वर्ष २०२१ से तैनाती चेन्नई के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष परीक्षण केंद्र पर है। यहीं पर चंद्रयान-३ का निर्माण किया गया।
चंद्रयान ३ की सैटेलाइट टीम का हिस्सा है अरीब-अरीब के पिता के मुताबिक, श्उनका बेटा चंद्रयान ३ की सैटेलाइट टीम का हिस्सा रहा है। इसके अलावा दूसरी टीम प्रोजेक्ट कार्य करती है। बताया कि पूरी टीम ने कड़ी मेहनत की है। जिसका परिणाम चंद्रयान-३ का सफल प्रक्षेपण और लैंडिंग है। लाचिंग के साथ ही चांद पर सफल लैंडिंग से उत्साहित अरीब का परिवार बुधवार शाम जश्न में डूब गया। जैसे ही इसरो के वैज्ञानिको ने चंद्रयान ३ के चांद की सतह पर उतरने की घोषणा की मुजफ्फरनगर में ढोल नगाड़ों के शोर के साथ आसमान भारत माता की जय के नारों से गुंजायमान हो उठा।
खतौली वासियों ने दी शुभकामनाएं
इसरो में वैज्ञानिक अरीब अहमद के पिता काजी मेहताब जिया ने कहा कि आज देश के लिए यह गौरव का पल है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति और इसरो के वैज्ञानिकों की कमर तोड़ मेहनत ने देश को सफलता दिलाई है।खतौली वासियों ने भी अरीब के पिता को शुभकामनाएं देते हुए देश के लिए इन पलों को यादगार बताया।

 

मिठाई बांटकर किया खुशी का इजहारMuzaffarnagar News
भोपा।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। चन्द्रयान की सफलता पर पूरे देश मे जश्न का माहौल है। चन्द्रयान के चाँद की सतह पर लेडिंग करते ही भोपा खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर मिष्ठान का वितरण किया गया व आतिशबाजी कर खुशी मनाई गयी। तथा प्रधानमंत्री के सम्बोधन को सामूहिक रूप से सुना गया। भोपा खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर एक बड़ी स्क्रीन लगाकर चंद्रयान ३ के लेंडिंग कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। चन्द्रयान के दक्षिणी धुर्व पर कदम रखते ही जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.वीरपाल निर्वाल व खण्ड शिक्षा अधिकारी अमरवीर सिंह ने उपस्थित स्टाफ व भाजपा कार्यकर्ताओं तथा उपस्थित बच्चों को बधाई दी। जिला पँचायत अध्यक्ष ने देश के वैज्ञानिकों ,प्रधानमंत्री, को बधाई देते हुए कहा कि भारत के विश्व गुरु बनने का दौर आरम्भ हो चुका है। भारत दिन प्रतिदिन सफलता के नये आयाम स्थापित कर रहा है। आज पूरे विश्व मे भारत की सफलता की धूम है।जिसके लिये देश के प्रधानमंत्री धन्यवाद के पात्र हैं।चन्द्रयान की सफलता पर जिला पंचायत अध्यक्ष के कैम्प कार्यालय पर आतिशबाजी की गयी। व मिष्ठान का वितरण कर एक दूसरे को बधाई दी गयी। इस दौरान,रामकुमार शर्मा, प्रधान तरुण धीमान,कुणाल वालिया,विजय राठी, रविन्द्र ककरौली, प्रदीप निर्वाल, आजादवीर सिंह,प्रदीप शर्मा,मौ.लईक,शर्मिल कुमार,विकास,प्रदीप कुमार, अंजु, मंजू,अंशु, सचिन कुमार,आदित्य,अजय प्रताप वर्मा,मीनाक्षी राठी,बबीता, चंदा राठी,अमित त्यागी,अंकित कुमार आदि उपस्थित रहे।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20655 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × five =