वैश्विक

Nigeria: शरणार्थियों के शिविरों में रह रही 42 महिलाएं अगवा

Nigeria  बोर्नो राज्य में कट्टरपंथियों ने हमला किया और कम से कम 42 महिलाओं को अगवा कर लिया है. स्थानीय लोगों ने संवाददाताओं को यह जानकारी दी.नागरिक संयुक्त कार्य बल ‘अबा’ के अनुसार, ये महिलाएं बोर्नों के जेरे जिले में लकड़ियां इकट्ठा कर रही थीं. तभी कट्टरपंथियों ने उन पर हमला कर द‍िया. यह स्थान आतंकवादी संगठन बोको हराम का गढ़ है जो वहां 14 वर्ष से अपनी आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि ये महिलाएं माफा जिले से थीं जो शरणार्थियों के शिविरों में रह रही थीं और लकड़ियां बेच कर अपनी आजीविका चलाती थीं. जिले के सरकारी प्रवक्ता कचाला मैदुगु ने घटना की पुष्टि की है. घटना मंगलवार की है लेकिन इसकी सूचना बुधवार देर रात मिली.

मैदुगु ने कहा क‍ि हमें कल सूचना मिली कि 46 महिलाओं को अगवा किया गया, लेकिन इनमें से केवल 4 महिलाओं को घर जाने दिया गया शेष 42 अब भी उनके कब्जे में हैं.

प्रवक्ता ने कहा कि कट्टरपंथियों ने प्रत्येक महिला की रिहाई के लिए 50,000 नायरा (55 डॉलर या करीब 45000 रुपये) की फिरौती मांगी है. स्थानीय लोग महिलाओं की रिहाई के लिए कम पैसे देने के संबंध में बातचीत कर रहे हैं.

स्थानीय सुरक्षा समूह ‘अबा’ के अनुसार कट्टरपंथियों ने इससे पहले क्षेत्र में किसानों की रक्षा कर रहे सुरक्षा बलों पर घात लगाकर हमला किया और कुछ घंटों पश्चात इस घटना को अंजाम दिया.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21637 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − four =