Muzaffarnagar News: पुरानी पेंशन बहाली को भरी हुंकार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के बैनर तले महावीर चौक के समीप स्थित जिला विघालय निरीक्षक कार्यालय पर एकत्रित शिक्षकों ने विभिन्न मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया तथा मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन मे अवगत कराया गया कि माध्यमिक ं ज्ञापन मे मांग की अवगत कराया गया कि वे सब जनपद मु.नगर के शिक्षणेत्तर कर्मचारी सहमति बनी मांगो के शासनादेश निर्गत नही होने के कारण नीरज पंवार प्रदेश अध्यक्ष एवं शिवबहादुर यादव प्रदेश महामंत्री उत्तर प ्रदेश शिक्षणेत्तर संघ के प्रान्तीय आहवान पर आज 12 बजे से 05 बजे तक जनपद मुजफ्फरनगर के समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारी अपना सामुहिक अवकाश लेकर एकत्रित हुए।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर अपनी मांग शासन स्तर पर बनी सहमति मांगो का शासनादेश निर्गत करने की मांग करते हैं। अपने इस ज्ञापन के माध्यम से तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी शिक्षणेत्तर कर्मचारी अनुरोध करते है। कि अपनी जनप्रिय एवं लोकप्रिय सरकार वंच्छितों शोषितो, भेदभाव के शिकार शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की लम्बित मांगो के शासनादेश निर्गत कराने की कृपा करें।
ज्ञापन में मांग की गई कि 09 फरवरी 2016 एवं 28 जून 2018 को प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा की अध्यक्षता में हुई बैठक में बनी सहमति के आधार पर एल.टी.ग्रेड में शिक्षक पदां पदोन्नति की जाए। सेवानिवृत्ति पर राजकीय कर्मचारियों के समान अर्जित अवकाश का नकदीकरण किया जाये। चतुर्थ श्रेणी को कार्मिक वर्ग में पदोन्नति होनने के उच्चीकृत ग्रेड दे दिया जाए। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्तियो पर लगा प्रतिबन्ध हटाया जाये। संविदा प्रणाली को समाप्त किया जाए।
कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रधान की जाये। बो र्ड परीक्षा के प्रत्येक लिपिक/चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की शिक्षकों की भांति पालीवार डयूटी भत्ता दिया जाए। लिपिक पर पर/चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पदोन्नति होने पर 22-बी के अर्न्तगत एक अतिरिक्त वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाए। पुरानी पेंशन योजना तत्काल बहाल की जाये।
धरने पर जिलाध्यक्ष विजय कुमार त्यागी, जिला महामंत्री नीरव कुमार, कोषाध्यक्ष प्रशान्त शर्मा सहित जनपद के अनेक शिक्षकगण मौजूद रहे।

