Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: जेजे एक्ट2015 एवम पीओसीएसओ एक्ट 2012 से संबन्धित कार्यशाला हुई आयोजित

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पुलिस लाइन सभागार में जेजे एक्ट2015 एवम पीओसीएसओ एक्ट 2012 से संबन्धित कार्यशाला आयोजित की गयी। बालकों के पुनर्वासन एवम पुनः एकीकरण मे सहयोग के लिए प्रतिसार निरीक्षक, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं मा.रो.त.ई. प्रभारी को किया गया सम्मानित।

पुलिस लाइन सभागार, मुजफ्फरनगर में एस जे पी यू, ए एच टी यू,जे जे एक्ट २०१५/पॉक्सो एक्ट २०१२ से संबन्धित कार्यशाला पुलिस उपाधीक्षक (अपराध) राम आशीष यादव की अध्यक्षता मे आयोजित की गई। उक्त कार्यशाला में डॉ० राजीव कुमार, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति द्वारा बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों, सहायक बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किए जाने वाले बच्चो से संबन्धित आवश्यक दस्तावेज/अभिलेखों के विषय मे विस्तृत जानकारी दी गई।

माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद में पॉक्सो एक्ट २०१२ के प्रकरणों में अभियुक्त की बेल संबंधी सूचना मे आवश्यक दस्तावेज/अभिलेखों के विषय मे भी अवगत कराया गया।

उक्त कार्यशाला में बालकों के पुनर्वासन एवम पुनः एकीकरण मे बाल कल्याण समिति को महत्वपूर्ण सहयोग देने वाले अधिकारियों, अपर मुख्यचिकित्साधिकारी/नोडल अधिकारी डा. प्रशान्त कुमार, प्रतिसार निरीक्षक मो. नदीम एवम मानव रोधी तस्करी इकाई प्रभारी/निरीक्षक धर्मेन्द्र मोहन सिंधू को डा. राजीव कुमार अध्यक्ष बाल कल्याण समिति द्वारा प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित एवम आभार व्यक्त किया गया।

उक्त कार्यशाला में डा प्रशान्त कुमार अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, विकास वर्मा सदस्य मा किशोर न्याय बोर्ड, ए एच टी यू प्रभारी धर्मेंद्र मोहन सिंधु, जनपद मुजफ्फर नगर के समस्त थानों से बाल कल्याण पुलिस अधिकारी, सहायक बाल कल्याण पुलिस अधिकारी, श्वेता चौधरी, विमलेश सिंह, अमरजीत सिंह, शालू मलिक, श्रीमती बीना शर्मा एवम गैर सरकारी संगठन के प्रतिनिधि द्वारा प्रतिभाग किया गया ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 4 =