Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। डॉ पीसी बरुआ जी की स्मृति में कलांगन आर्ट गैलरी में उनके जन्मदिन १५ अगस्त के अवसर पर मेरी मां की मेरा देश चित्र प्रदर्शनी कला प्रेमियों को आकर्षित कर रही है। प्रदर्शनी में अधिकांश चित्र भारत माता के लाडले सपूतों के चित्रों से सजी है।

प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए राज्य मंत्री कौशल विकास एवं स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय कपिल देव अग्रवाल जी भारत की आजादी के दीवानों के सजीव चित्र देखकर भावुक हो गए। प्रदर्शनी में महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस अब्दुल हमीद, सरदार पटेल, मंगल पांडे, महर्षि दयानंद, सरदार भगत सिंह लाल बहादुर शास्त्री, के चित्र देखकर प्रभावित हुए।

प्रदर्शनी में मधुबनी, वर्ली शैली एवं दक्षिणी भारतीय शैली के नैनाभिराम चित्र दर्शकों द्वारा सराहें गये। कमलांगन आर्ट गैलरी में चल रही प्रदर्शनी में भारत की रेखीय शैली आज भी मनभावन बनी हुई है। सविता एवं रेखा के द्वारा बनाए गए पठ चित्र सुंदर है और साथ ही कपड़ों पर रूपाकार प्राचीन भारतीय कला की याद दिलाते हैं। कपिल देव अग्रवाल जी ने कलाकारों की हर प्रकार से सहायता करने का वादा किया।

कार्यक्रम का संसाधन करते हुए कलांगन की सचिव डॉक्टर रिता मोहन ने कहा कि माना अमूर्त कला का प्रचलन बड़ा है परंतु भारतीय कला की गरिमा कभी कम नहीं हो सकती। परदारनी के निर्देशक डॉ महावीर सिंह जी ने कहा कि नगर में कमलागंज आर्ट गैलरी के बनने से कलाकारों का उत्साह देखते ही बनता है। प्रदर्शनी के संयोजक डॉ राजबल सैनी ने कहा की मुजफ्फरनगर में कलात्मक वातावरण बनाने में निश्चय ही जनता को राहत मिलेगी

साथ ही बच्चों को मोबाइल की बढ़ती प्रवृत्ति से भी निजात मिलेगी। इस अवसर पर डी० ए० वी० पीजी कॉलेज से डॉक्टर वेदपाल सिंह,डॉ जिनेश्वर दास जी डॉ सुषमा सैनी, हरिद्वार से प्रसिद्ध कलाकार सुभाष चंद्र, प्रवीण चंद्र पटेल, शामली से रेशमा, स्वतंत्र कलाकार सीमा त्यागी, डॉ अनिल सैनी, सोनिया सैनी, प्रिया सैनी, अंजलि सैनी, मोनिका तेज ज्ञान, देव सैनी, विनय सैनी, सागर कल्याण, आयुष राधिका सैनी, अंजुम, आविष्कार, तनु चौधरी आदि उपस्थित थे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21603 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × two =