Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: आम आदमी पार्टी ने किया भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि भारतमाला प्रोजेक्ट में बड़ा घोटाला हुआ है। इस सड़क निर्माण का सरकारी रेट १५ करोड़ रुपए प्रति किलोमीटर था।

उसके निर्माण के एवज में ३० करोड़ रुपए प्रति किलोमीटर का भुगतान प्राप्त कर लिया गया।डीएम कार्यालय पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष अरविंद बालियान के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर पहुंच कर आरोप लगाया कि देश की विभिन्न विकास एवं निर्माणकारी परियोजनाओं में घोटाले किए जा रहे हैं।

आरोप लगाया कि आयुष्मान योजना और अयोध्या डेवलपमेंट अथॉरिटी के निर्माण में हेराफेरी का आरोप लगाया। कंट्रोलर और ऑडिटर जनरल की रिपोर्ट में भ्रष्टाचार उजागर हुआ है। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने जांच कर कर दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं की। जिला अध्यक्ष अरविंद बालियान ने कहा कि द्वारका एक्सप्रेस-वे का प्रोजेक्ट १८ करोड़ रुपए प्रति किलोमीटर की लागत के हिसाब से बना था।

उक्त बनने वाली सड़क पर २५० करोड़ रूपए प्रति किलोमीटर खर्च किया। आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन करते हुए निर्माणकारी परियोजनाओं में घोटाला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर सुशील अहलावत, अजय चौधरी, संजीव, जसकरण सिंह, गजला सिद्दीकी, प्रेम पाल, शाहनवाज, अतर खान, साकिब सिद्दीकी, आरिफ ठेकेदार आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − fifteen =