उत्तर प्रदेश

Aligarh: आपत्तिजनक हालत में देखने पर महिला और प्रेमी ने मासूम की गला दबाकर और ईंट के प्रहार से कर दी हत्या

Aligarh अतरौली कोतवाली क्षेत्र के गांव चैंडोला सुजानपुर में आपत्तिजनक हालत में देखने पर महिला और उसके प्रेमी ने पांच साल की मासूम की गला दबाकर और ईंट के प्रहार से हत्या कर कर दी। शव पड़ोसी के घेर में कमरे में रखे भूसे में दबा दिया। शनिवार सुबह पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया। मुकदमा दर्ज कर दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से वह जेल भेज दिया।

गांव चैंडोला सुजानपुर निवासी बंटी लोधी पुत्र रमेश चंद मजदूरी करते हैं। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे उनकी पांच साल की बेटी कुमकुम अचानक घर से लापता हो गई। काफी खोजबीन करने बाद जब बच्ची नहीं मिली तो परिवार के लोग नरौना-12 नंबर पुलिस चौकी पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने बच्ची के लापता होने के मामले को गंभीरता से लिया। सीओ मोहसिन खां ने कोतवाल रणजीत चौधरी, इंस्पेक्टर क्राइम प्रमोद कुमार व एसआई बृजमोहन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया। जल्द बच्ची की बरामदी के आदेश दिए। 

शुक्रवार शाम से पुलिस बच्ची की खोज में जुट गई। पुलिस ने गांव के ही केपी सिंह के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो देखा बच्ची अपनी चाची आरती पत्नी सोनू कुमार के साथ जाते हुए दिख रही थी। इसके बाद से बच्ची का कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो उसने कहा कि बेटी ज्यादातर समय उसके पास ही रहती थी। काफी देर तक उसने बच्ची के प्रति प्यार दिखाते हुए पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया।  लेकिन शक बढ़ने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारा राज उगल दिया।

 महिला ने पुलिस को बताया कि गांव के ही भानुप्रकाश उर्फ कलुआ से उसके संबंध थे। पति सोनू तालानगरी में एक फैक्टरी में मजदूरी करता है। शुक्रवार सुबह जब पति काम पर चला गया तो उसने प्रेमी को घर बुला लिया। दोनों घर में ही आपत्तिजनक हालत में थे, तभी कुमकुम खेलते हुए उसके घर पहुंच गई और दोनों को देख लिया। कुमकुम वापस अपने घर चली गई। दोनों को डर था कि कुमकुम कहीं इस बात को परिजनों को न बता दे। कुछ देर बाद आरती कुमकुम के घर गई और इशारे से उसे अपने साथ बुला लाई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21522 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − five =