वैश्विक

Video- Ukraine में सैनिकों की कब्र पर नाचीं महिलाएं, 5 साल की हो सकती है सजा

Ukraine के मारे गए सैनिकों की कब्र पर नाचते हुए खुद का एक वीडियो पोस्ट करने वाली यूक्रेनी महिलाओं को हिरासत में लिया गया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यूजर हैंडल (vl_lindermann) द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में दो महिलाओं को कब्रों पर नाचते हुए दिखाया गया है.

इस वीडियो में मारे गए Ukraine सैनिकों की तस्वीरें भी दिखाई गई हैं, जहां महिलाएं कब्र पर डांस कर रही हैं. वीडियो को बाद में हटा दिया गया और इंस्टाग्राम पर उस यूजर ने एक माफीनामा पोस्ट करते हुए कहा कि वे अपने पिता की कब्र पर जा रहे थे.

RT.com के अनुसार, यूक्रेनी पुलिस ने कहा है कि उन्हें ये क्लिप गुरुवार शाम को मिली. कीव पुलिस के एक बयान में कहा गया, ‘एक घंटे से भी कम समय में, कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने (महिलाओं का) पता लगा लिया और उन्हें पुलिस विभाग में ले आए.’ बयान में कहा गया है कि दोनों महिलाओं को ‘सैनिकों की कब्रों के अपमान’ के आरोप में ‘पांच साल तक की सज़ा’ का सामना करना पड़ेगा.

बाद में पता चला कि दोनों बहनें मृतकों की स्मृति का सम्मान करने के लिए कब्रिस्तान में इस तरह आई थीं. Ukraine पुलिस ने बाद में दोनों महिलाओं की तस्वीरें प्रकाशित कीं, जो तब भी वही कपड़े पहने हुए थीं जो उन्होंने वीडियो में पहने थे, उनके साथ एक पुलिस अधिकारी भी था. नेटिज़ेंस निश्चित रूप से दो यूक्रेनी महिलाओं की कब्र पर हरकत करने से नाराज थे. एक रेडिट यूजर ने टिप्पणी की, ‘सम्मान की कमी’

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × five =