उत्तर प्रदेश

Agra: सोनिया किन्नर को बेहरमी से पीटने के बाद कैंची से काट दी चोटी

Agra  ताजगंज के कोलिहाई मोहल्ले में कुछ लोगों ने किन्नर के घर धावा बोल दिया। उसे बेहरमी से पीटने के बाद कैंची से चोटी काट दी। पीड़ित ने लूटपाट का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

कोलिहाई निवासी सोनिया किन्नर ने पुलिस को बताया कि वह शहर से बाहर काम करती है। 23 अगस्त को अपने घर लौटी थी। किन्नर समाज के कुछ लोग खंदौली में नई आबादी कबाड़े वाली गली में रहते हैं। 29 अगस्त को उसके घर मुन्नी, सन्नो, गुडिय़ा, सोनिया किन्नर ने अपने अज्ञात साथियों के साथ धावा बोला। उसको बेरहमी से पीटा। उसके लाखों रुपये के जेवरात लूट लिए। कैंची से उसकी चोटी काट दी। हाथ में गंभीर चोट आई।

चीखपुकार होने पर लोगों के जुटने पर हमलावर भाग निकले। इंस्पेक्टर ताजगंज देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर घर में घुसकर मारपीट और बलवा की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। किन्नरों के इलाके बंटे हुए होते हैं। दूसरे के इलाके में बधाई मांगने पर विवाद होता है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − nine =