उत्तर प्रदेश

Aligarh: आरती की हत्या उसके प्रेमी के उकसाने पर पति नितिन मित्तल ने की थी, प्रेमी गिरफ्तार

Aligarh  रोरावर क्षेत्र में आरती की हत्या उसके प्रेमी के उकसाने पर पति ने की थी। यह खुलासा करते हुए पुलिस ने पति व महिला के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। खुलासा हुआ है कि महिला के अपने पति के दोस्त से प्रेम संबंध हो गए थे और वह उसके गृहस्थ जीवन में खलल डालने लगी थी। इसी से आजिज होकर प्रेमी ने महिला के पति को उकसाकर इस कांड को अंजाम दिया और उसे हथियार भी मुहैया कराया।

ये घटना 16 अगस्त की है। जब बेगमबाग निवासी आरती अपनी सहेली के घर थी। तभी वहां उसका पति नितिन मित्तल आया और बच्चों की मौजूदगी में उसकी हत्या कर भाग गया। पुलिस जांच में उजागर हुआ कि इन दोनों ने लव मैरिज की थी। युवती के परिवार ने उसका बहिष्कार कर दिया था। बावजूद इसके लव मैरिज से अलग उसके नितिन के दोस्त राज भारती से संबंध हो गए। पुलिस जांच में उजागर हुआ कि आरोपी पति ने दोस्त राजभारती की बातों में आकर पत्नी की हत्या की है। 

पहले आरती व राजभारती में प्रेम संबंध हुए। बाद में आरती राज भारती को ब्लैकमेल करने लगी। उसके गृहस्थ जीवन पर असर डालने लगी। बस इसी डर से उसने आरती के पति नितिन को आरती के बारे में मनगढंत बातें बताई। यहां तक कहा कि उसके कई लोगों से अफेयर हैं। उसे इतना भडक़ाया कि वह पत्नी की हत्या को तैयार हो गया और उसे हथियार मुहैया कराया। इसके बाद उसने पत्नी की हत्या कर दी। पति ने यह बात स्वीकारी है। उसी आधार पर बेगमबाग के ही राज भारती को भी नितिन सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 

आरती हत्याकांड में पति के अलावा उसके दोस्त राज भारती का नाम भी सामने आया है। इसी आधार पर दोनों को जेल भेजा गया है। आरती व राज के संबंध हो गए थे। जिसे लेकर आरती उसके गृहस्थ जीवन में असर डालने लगी थी। बस इसी से परेशान होकर राज ने नितिन ने उसकी हत्या कराई और हथियार मुहैया कराया।-मृगांक पाठक, एसपी सिटी

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS.जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 15147 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + twelve =