वैश्विक

निकिता के हत्यारों को दी जाए फांसी की सजा : सुरेंद्र नाथ अवधूत

नई दिल्ली। विश्व हिन्दु महासंघ के भारत इकाई के अंतरिम अध्यक्ष महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत ने कहा कि हरियाणा के बल्लभगढ़ की घटना बेहद ही दुखदाई है और निकिता के हत्यारों को कड़ी सजा देते हुए उन्हें फांसी की सजा दी जाए।

उन्होंने कहा कि चाहे बिहार में मुंगेर हो या मध्य प्रदेश में महाकाली विसर्जन की घटना हो, ये​ हिन्दु विरोधी मानसिकता को प्रकट करते हैं। हैरानी वाली बात यह है कि

भाजपा शासित राज्यों में ही इस तरह की घटनाएं लगातार घटित हो रही हैं और हिन्दु विरोधी ताकतें ऐसे ही हावी होती रही तो हम कैसे कह सकते हैं कि ये हिन्दुओं के पक्षधर की सरकार है

 वहीं लव जिहाद और धर्मांतरण हिन्दुओं के लिए घातक है। विश्व हिन्दु महासंघ हमेशा से मांग करता रहा है कि लव जिहाद और धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून बनाया जाएं।

हरियाणा के बल्लभगढ़ में निकिता की हत्या कर दी गई और दोषियों को फासी की सजा दी जाए जिससे एक कड़ा संदेश जाएगा और दोबारा इस तरह की घटना होने में विराम भी लगेगा।

लव जिहाद और धर्मांतरण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और हिन्दुओं और संतों पर भी लगातार हत्या के मामले बढ़ते जा रहे हैं। जैसे कोरोना के मामले कम होंगे 

हमें अनुमति मिली तो हम लव जिहाद व धर्मांतरण के खिलाफ देश में कड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे। विश्व हिन्दु महासंघ और सना​तन हिन्दु वाहिनी के कार्यकर्ता निकिता मामले में हरियाणा गए थे

और वहां विरोध प्रदर्शन भी किया। विश्व हिन्दु महासंघ लगातार यह मांग करता रहा है कि केंद्र सरकार इन मामलों के खिलाफ कड़े कानून लाए और इन्हें सभी राज्यों में लागू भी कराए।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + 5 =