वैश्विक

भारतीय नौसेना ने दागी एंटी शिप मिसाइल, अधिकतम सीमा तक लक्ष्य भेदने की क्षमता

भारतीय नौसेना की ओर से शुक्रवार को एंटी शिप मिसाइल दागी गई। नौसेना ने गाइडेड मिसाइल कार्वेट आईएनएस कोरा की मदद से मिसाइल को दागा।

बंगाल की खाड़ी में भारतीय नौसेना ने अपना परीक्षण किया। यह मिसाइल सही सटीकता के साथ अधिकतम सीमा तक लक्ष्य को मारती है।

बता दें कि इन दिनों भारत लगातार मिसाइलों का परीक्षण कर रहा है। इससे पहले भारतीस नौसेना ने 28 अक्तूबर को भी एक एंटी शिप मिसाइल का सफल परीक्षण किया था। 

उस समय एंटी शिप मिसाइल को भारतीय नौसेना के ‘फ्रंटलाइन कोरवेट आईएनएस प्रबल’ से दागा गया था, जिसने अपने निशाने पर सटीकता से वार किया था।

 

वहीं, 24 अक्तूबर को भारत ने पोखरण में तीसरी पीढ़ी के टैंक रोधी मिसाइल ‘नाग’ का सफल परीक्षण किया था। मारक क्षमता 4 से 5 किलोमीटर वाले इस मिसाइल में हवा से हवा में और जमीन से हवा में मार करने की क्षमता है। यह मिसाइल दिन और रात दोनों ही समय में सक्रिय है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 4 =