उत्तर प्रदेश

वजन ठीक लेकिन मैटेरियल में मिला था अंतर: RPF के दरोगा और सीनियर इंजीनियर सहित तीन रेलकर्मियों पर गिरी गाज

स्क्रैप तौल में अनियमितता के मामले में RPF यार्ड पोस्ट (डीडीयू जंक्शन)  के दरोगा, सीनियर सेक्शन इंजीनियर (एसएसई) और एकाउंट विभाग के कर्मी सहित तीन लोगों के खिलाफ यार्ड पोस्ट में मुकदमा दर्ज हुआ।

मुकदमा दर्ज होते ही रेलवे प्रशासन ने दरोगा सहित दोनों रेलकर्मियों को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच का जिम्मा आरपीएफ पीडीडीयू पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक पीके रावत को सौंपा गया है। विजिलेंस की कार्रवाई को लेकर रेल महकमे में हड़कंप मचा है। 

पीडीडीयू रेलवे के डाउन यार्ड में स्क्रैप डिलीवरी के दौरान सोमवार को ईसीआर मुख्यालय विजिलेंस की टीम ने छापेमारी कर अनियमितता पकड़ी थी। सोमवार को नीलामी का स्क्रैप वाराणसी के फर्म भारत स्टील फर्म के प्रतिनिधि मो. अफजल वाहन में लोड करा रहे थे। इस दौरान आरपीएफ के एसआई अशोक सिंह, एसएसई जीपी चौहान और एकाउंट विभाग के कर्मचारी ओपी पाल निगरानी कर रहे थे।

अचानक ईसीआर मुख्यालय की विजिलेंस टीम ने छापा मारा। छापेमारी के दौरान वजन ठीक रहा, लेकिन मैटेरियल में अंतर मिला। इस बाबत अधिकारियों को पूछताछ के दौरान संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद स्क्रैप सहित वाहन को सीज कर दिया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21294 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + fifteen =