वैश्विक

Jammu and Kashmir: भीषण मुठभेड़ में घुसपैठ की कोशिश करते 2 आतंकी ढेर, युद्धक सामग्री भी मिली

Jammu and Kashmir के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के समीप बुधवार को सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए भीषण मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया.

एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी. यहां रक्षा जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने बताया कि एक आतंकवादी का शव बरामद किया गया है तथा युद्धक सामग्री भी मिली है. उन्होंने बताया कि दूसरे आतंकवादी का शव ढूंढ़ा जा रहा है.

उन्होंने बताया कि मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात में पुंछ के मांडी उपसेक्टर में दो आतंकवादी नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय क्षेत्र की ओर बढ़ते हुए नजर आये जिसके बाद यह अभियान शुरू किया गया.

लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने कहा, ‘आतंकवादियों को तत्काल पकड़ने के लिए सेना और पुलिस ने संयुक्त अभियान शुरू किया. प्रतिकूल भौगोलिक स्थिति, घने जंगल आदि का इस्तेमाल कर आतंकवादियों ने काफी देर तक सुरक्षाबलों को उलझाये रखा.’

उन्होंने बताया कि बुधवार को दोनों आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया. अधिकारियों ने बताया कि मांडी के सावजियान क्षेत्र में आधी रात के बाद आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाकर बाड़ की ओर बढ़ते नजर आये.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21294 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − 2 =