उत्तर प्रदेश

शामली में टकराव के हालात!, कैराना जाने वाले सभी रास्तों पर नाकाबंदी, भारी फोर्स तैनात, देखें तस्वीरें

Kairana Mla Nahid Hasan News 1 Min 1 |शामली। जनपद के कस्बा कैराना में सपा विधायक नाहिद हसन तथा प्रशासन के बीच टकराव के चलते तनाव के हालात है। प्रशासन द्वारा अनुमति न दिए जाने के बाद भी विधायक नाहिद हसन द्वारा जेल भरो आंदोलन की तैयारी के चलते कैराना में भारी फोर्स तैनात कर दी गई है।

कैराना की तरफ जाने वाले सभी रास्तों पर भी फोर्स तैनात कर दी गई है।शामली के कैराना में प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के बाद भी समाजवादी पार्टी के विधायक नाहिद हसन जेल भरो आंदोलन पर क्षेत्र में जनसंपर्क करने एवं सोशल मीडिया के माध्यम से सक्रिय दिखाई दिए।

इसके लिए उन्होंने गत रविवार को क्षेत्र में दर्जनों गाड़ियों के काफिला के साथ घूमकर लोगों का समर्थन भी जुटाया है। वहीं, विधायक के सोमवार के आंदोलन के ऐलान को लेकर पुलिस/प्रशासन कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह से अलर्ट है।

कैराना नगर को जोड़ने वाले सभी संपर्क रास्‍तों पर आरआरएफ, पीएसी और पुलिस फोर्स तैनात है। सभी मार्गों पर नाकेबन्दी की हुई है। अधिकारी निरंतर गश्‍त कर रहे है।

विधायक नाहिद हसन के आवास व रईस मिल पर पुलिस प्रशासन नजर बनाए हुए है। वहीं पुलिस फोर्स को तैनात कर गतिविधियों पर कड़ी नजर भी रखी जा रही है।

गत रविवार को दंगा नियंत्रण का अभ्यास कराए जाने के बाद एसपी नित्यानंद रॉय के निर्देश पर रविवार से ही समस्त फोर्स नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर में पैदल भ्रमण किया जा रहा है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

One thought on “शामली में टकराव के हालात!, कैराना जाने वाले सभी रास्तों पर नाकाबंदी, भारी फोर्स तैनात, देखें तस्वीरें

  • Hey! This is my first visit to your blog!
    We are a collection of volunteers and starting a new
    initiative in a community in the same niche. Your blog provided us beneficial information to work on. You have done a extraordinary
    job!

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + three =