Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: वैश्य समाज ने पुरकाजी थाने का किया घेराव

पुरकाजी।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। वैश्य समाज पर अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में महाराजा अग्रसेन सेवा समिति रजिस्टर्ड द्वारा रोष व्यक्त करते हुए प्रभारी निरीक्षक से आरोपी को जल्दी गिरफ्तार करने की मांग की।

मिली जानकारी के अनुसार वैश्य समाज के गण मान्य लोगों ने प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर बौद्ध से मिलकर परवेज के विरुद्ध दर्ज मुकदमे में कार्रवाई की मांग की है। वैश्य समाज के लोगों का आरोप है कि परवेज पुत्र सुक्खा पिछले कई दिनों से समाज के जिम्मेदार लोगो के खिलाफ अभद्र पोस्ट सोशल मीडिया पर डालता है, इन अभद्र एव अशोभनीय पोस्टों से परेशान होकर वैश्य समाज द्वारा थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था।

परवेज की पोस्टों से वैश्य समाज  सहित पुरकाजी की जनता में भारी रोष व्याप्त है। महाराजा अग्रसेन सेवा समिति (रजि०) प्रदेश अध्यक्ष अमित अग्रवाल उर्फ बंटी ने कहा कि आज के समय मे देश विदेश में वैश्य समाज दानपुण्य में अग्रणी स्थान रखते हुए अहिंसावादी समाज है, जिसे कुछ लोग हमारी कमजोरी मान कर कुछ भी ऊलजूलूल बक जाता है, वैश्य समाज को कमजोर समझने की भूल ना करें, जिस दिन वैश्य समाज ने उत्पीड़न के खिलाफ खड़ा होना ओर लड़ना सीख लिया

उस दिन कोई भी वैश्य समाज के सम्मान में उंगली नहीं उठा पायेगा, वैश्य समाज सभी धर्म जाति के लोगो का सम्मान करता है, कभी किसी धर्म जाति के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग नहीं करता, पुरकाजी प्रशासन को अड़तालीस घंटे का एल्टीमैटम दिया गया है, अगर इस अवधि में कोई कार्रवाई नहीं होती तो समाज के लोग धरना प्रदर्शन भूख-हड़ताल से भी पीछे नहीं हटेगे।

प्रभारी निरीक्षक से मिलने वालों में मुख्य रूप से मनीष कुमार गोयल, महाराजा अग्रसेन सेवा समिति रजिस्टर्ड के प्रदेशध्यक्ष अमित अग्रवाल उर्फ बंटी, महामंत्री मनोज कंसल, सहारनपुर मंडल अध्यक्ष पवन मित्तल, महामंत्री रमेश गुप्ता, सहारनपुर मंडल युवा के अध्यक्ष रविकांत अग्रवाल, धीरज गर्ग, संदीप गोयल, निर्दोष जैन, नवीन गोयल, विशाल सिंघल, अमित सिंगल, बीनू बंसल, वंश अग्रवाल, लवी, अभिषेक बंसल, कमल बंसल  आदि गणमान्य लोग शामिल रहे।।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × four =