Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: टॉप-10 शातिर को हैदराबाद, तेलंगाना से किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा २०,०००/-रुपये के ईनामी, टॉप-१० व हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को हैदराबाद, तेलंगाना से किया गया गिरफ्तार, अभियुक्त थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत अभियोगों में ०४ वर्षों से वांछित। गिरफ्तारी से बचने के लिए अभियुक्त अपनी सारी संपत्ति को बेचकर हैदराबाद चला गया था तथा पहचान छिपाकर वहां रह रहा था।

जनपद में शातिर वांछित/वारण्टी/ईनामियां अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर रामाशीष यादव के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा ०१ शातिर ईनामियां/वांछित/टॉप-१०/हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को हैदराबाद, राज्य तेलंगाना से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जो वर्ष २००९ के बाद किसी भी अभियोग मे गिरफ्तार नही हुआ था एवं हमेशा माननीय न्यायालय मे आत्मसर्मपण करता रहा है। जिसके विरूद्ध करीब ०२ दर्जन अभियोग संगीन धाराओं में पंजीकृत है। अभियुक्त द्वारा वर्ष २००९ मे अपने साथियों के साथ मिलकर आकाश फर्नीचर मेरठ रोड पर चौकीदार भोपाल सिंह की हत्या की गई थी एंव वर्ष २००९ में ही किदवईनगर में बन्ने मिया की गोली मारकर हत्या की थी 

इसके बाद लगातार गंभीर अपराध करता रहा। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा वर्ष २०१७ में थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त पर थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गैगस्टर अधिनियम के अन्तर्गत भी कार्यवाही की गई थी। अभियुक्त वर्ष २०१९ से थाना कोतवाली नगर के पुलिस मुठभेड, हत्या का प्रयास आदि अपराधो में वांछित चल रहा था।

अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एक टीम का गठन किया गया जो कई महीनों तक अभियुक्त की तलाश करती रही तथा अंत में टीम द्वारा अथक प्रयास के बाद अभियुक्त को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त थाना कोतवाली नगर का टॉप-१० व हिस्ट्रीशीटर (एचएस-३८ए) अपराधी है जिसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा २०,०००/-रूपये को ईनाम घोषित किया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्त प्रवेज उर्फ मल्लू पुत्र ननुवा निवासी किदवईनगर थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि जब वह काफी मुकदमो मे वाँछित हो गया था तो वह कई साल पहने अपनी संपत्ति बेचकर पत्नी व बच्चों के साथ हैदराबाद, तेलंगाना चला गया और वहां अपनी पहचान छिपाकर अपने परिवार के साथ किराये के मकान मे रहने लगा तथा हैदराबाद, तेलंगाना में फैक्ट्री मे तथा जिम में कार्य करने लगा।

अभियुक्त द्वारा बताया गया कि जिन अवैध शस्त्रों से उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी वह उसने हैदराबाद जाने से पहने ही काली नदी में फैंक दिये थे। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में . उ०नि० कौशल गुप्ता, थाना कोतवाली नगर, उ०नि० श्री संदीप चौधरी, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर शामिल रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 1 =