नेतागण कूच की तैयारी मै थे तभी सपा नेताओ को नजरबंद किया
मुजफ्फरनगर। सपा विधायक नाहीद हासन के समर्थन आज जब मुजफ्फरनगर के प्रमुख सपा नेतागण कूच की तैयारी मै थे तभी थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा सपा नेताओ को नजरबंद कर लिया गया ओर साकेत पुलिस चौकी मै लेकर बैठा लिया गया।
पुलिस द्वारा नजरबंद करने वाले नेतागणों में अलीम सिद्दीकी महानगर अध्यक्ष,शलभ गुप्ता एड महानगर महामंत्री, ड्रा नूरहस्सन्न जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा,उमर खान,जनार्दन विश्वकर्मा उपाध्यक्ष,सलीम अंसारी,दिलनवाज सलमानी,टीटू रमन पाल, शाहआलम सिद्दकी चांद खान फहीम सिद्दकी नदीम खान फराज अंसारी फराज अली अली गाड़ा महबूब सलमानी आदि कार्यकर्ता गण को नजर बन्द किया गया।
अलीम सिद्दीकी ऑर शलभ गुप्ता एड में कहां की आज लोकतंत्र की हत्या की का रही है
शासन ओर प्रशासन विपक्ष की आवाज़ को दबाना चाह रही है
इस प्रकार नजर बन्द किया जाना एक गैर संविधान कार्य है जिसका समाजवादी पार्टी पुर जोर विरोध करती है।
