पुरकाजी में विहिप- बजरंग दल ने कारसेवकों की याद में किया रक्तदान
पुरकाजी। विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हुतात्मा दिवस पर सोमवार को भगवती भवन पुरकाजी में रक्त दान शिविर का आयोजन किया, जहां कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।
एसपी सिटी सतपाल अंतिल एवं बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने सामुहिक फीता काट कर एवं प्रभु श्रीराम एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर इस शिविर के शुभारंभ किया
कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित घनश्याम दास गुरु जी ने की। बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली को मुक्त कराने के लिए प्रथम कारसेवा 30 अक्टूबर से 2 नवंबर 1990 को हुई, जिसमें तत्कालीन मुख्यमंत्री सरकार के आदेश पर निहत्थे कारसेवकों और रामभक्तों पर गोलीबारी कराई गई
जिसमें हजारों रामभक्तों की जानें गईं। उन्हीं कारसेवकों की हुतात्मा को श्रृद्धांजलि देने के लिए २ नवंबर को हुतामा दिवस मनाया जाता है। हुतात्मा दिवस के अवसर पर देश भर में एक लाख से अधिक बजरंग दल के युवा रक्तदान कर बलिदानी कारसेवकों को श्रृद्धांजलि देते है।
एसपी सिटी ने संगठन का धन्यवाद किया एवं कार्यकर्ताओ का उत्साह वर्धन किया एवं कानून व्यवस्था को जिले में सुचारू रूप से चलाने का आश्वासन दिया। जिला संयोजक पीयूष राणा ने बताया इस बार बजरंग दल हुतात्मा दिवस के अवसर पर जिले में प्रखड स्तर पर रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है
जहां सैकड़ो कार्यकर्ता अपना रक्त देकर कारसेवकों को श्रद्धांजलि दे रहे है। पीयूष राणा ने सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन पंडित भानु शर्मा ने किया
इस अवसर पर कार्यक्रम में सीओ सदर कुलदीप कुमार, प्रभारी निरिक्षक पुरकाजी जितेन्द्र यादव,वीरेन्द्र सिंह, भारत भूषण खुल्लर,विपिन वर्मा,अंकुर शर्मा, अंकित पाल, अमन गोयल,डॉ ओपी गौतम,हरिराम सक्सेना, मनीष सैनी,विकास पाल,रोबिन गोयल,मणिकांत गोयल,सौरभ मित्तल, अरुण मित्तल आदि लोग रहे।

