Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाने वाले 04 सटोरी अभियुक्त गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्आ लगाने वाले चार सटोरियों को नकदी, मोबाइल, कार, टीवी आदि के साथ गिरफ्तार किया है।

शहर कोतवाली में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान सीओ सिटी राजेश द्विवेदी ने पत्रकारां को जानकारी देते हुए बताया कि एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशों के चलते जनपद में अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत शहर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कोतवाली क्षेत्र के संगम होटल वाली गली मौ० एकता विहार अभियुक्त मोहित के घर से आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाने वाले ०४ सटोरी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता गौरव कुमार पुत्र सन्तलाल नि० म०न० १६२ रैदासपुरी थाना सिविल लाईन मु०नगर, मोहित पुत्र स्व० विजयसिंह नि० संगम होटल वाली गली मौ० एकता विहार थाना को०नगर मु०नगर

अंकित कुमार पाल पुत्र सुरेन्द्र पाल नि० मौ० गंगारामपुरा थाना सिविल लाईन मु०नगर, हिमांशु पुत्र नन्द किशोर नि० नारयणपुर फेस ०२ रामपुर तिराहा थाना छपार मु०नगर जिनसे ०१ कार मारूती रिटज 

०५ अदद मोबाईल , ०१ एलईडी टीवी ३२ इंच , ०१ सैटआप बाक्स, १०,६०० रूपये बरामद किये।

पकडने वाली पुलिस टीम में शहर कोतवाली में तैनात सब इंस्पैक्टर जितेंद्र सिंह, सब इंस्पैक्टर राघवेंद्र सिंह, हैंड कां. हरपाल सिंह, कां. विजय चौधरी, कां. प्रेमचंद शर्मा, का. मुकेश कुमार शामिल रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − eight =