उत्तर प्रदेश

Rampur क्रीड़ाधिकारी पर खिलाड़ी को पीटने का आरोप, खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने लगाई फटकार

मुरादाबाद सर्किट हाउस में हुई समीक्षा बैठक में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने Rampur  के डीएसओ की जमकर फटकार लगाई। रविवार को मंत्री रामपुर गए थे। मुआयने के दौरान छात्रावास में रह रहे एक खिलाड़ी ने डीएसओ पर गंभीर आरोप लगाए। खिलाड़ी ने रोकर अपना दर्द बयां किया था।

उसका कहना था कि छात्रावास में खाना नहीं मिलता और विरोध करने पर Rampur  खेल अधिकारी ने उसे पीटा। इसके बाद मुरादाबाद में समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री बेहद खफा हुए और अधिकारी की फटकार लगाई। कहा कि अभिभावक की तरह खिलाड़ियों का ध्यान रखो। इस पर अधिकारी ने बहाना बनाया कि शिकायत करने वाला खिलाड़ी अनुशासनहीन है।

स्टेडियम से कई बार भागने की कोशिश कर चुका है। मंत्री ने डांटा और कहा कि जब खाना नहीं दोगे तो तुम्हारा बच्चा भी घर में नहीं रुकेगा। इस मामले की जांच कराने व कमी मिलने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। मंत्री ने बैठक में डीएसओ से स्टेडियम में पंजीकृत खिलाड़ियों की संख्या, तैनात कर्मचारियों की संख्या और कोचों की संख्या पूछी तो उसका उत्तर भी सही से नहीं मिला।

इस पर मंत्री ने कहा कि नौकरी करने का मन नहीं है क्या।खेल अधिकारी का कहना था कि कुल 57 बच्चे मैदान पर आते हैं। विद्यालयों ने खिलाड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया जाता है लेकिन उनके माता-पिता तैयार नहीं होते। 10 खेलों में सिर्फ तीन खेल संचालित हो रहे हैं।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + five =