Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: 10 दिन मीट की दुकाने बंद कराने की मांग के लेकर जैन समाज के लोगों ने दिया ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जैन समाज के लोगों ने पर्यूषण पर्व के दौरान १० दिन मीट की दुकान बंद कराने की मांग की है। खतौली में जैन समाज के लोगों ने तहसीलदार को ज्ञापन देकर यह मांग उठाई। जैन समाज में पर्यूषण पर्व को लेकर तैयारियां चल रही है। कस्बा खतौली में १९ सितंबर से कार्यक्रम शुरू होंगे। इसके लिए जैन समाज ने नगर क्षेत्र में १० दिन तक मीट की दुकानें बंद कराने की मांग की है।

जैन एकता क्रान्तिकारी मंच के युवा मोर्चा ने तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता को ज्ञापन दिया। कहा कि जैन समुदाय द्वारा १८ से २९ सितंबर तक दशलक्षण पर्व मनाया जाता है। जिसमें सम्पूर्ण जैन समाज संयम से रहकर व त्याग एवं तप कर जिनेन्द्र प्रभु की भक्ति करते हैं।

समस्त विश्व में शान्ति रहे, सभी सुरक्षित रहें यह मंगल कामना भी करते हैं।इस अवधि (दशलक्षण पर्व) के दौरान जैन मन्दिरों में सुबह में श्रीजी अभिषेक पूजा-विधान से किया जाता है। शाम के समय मन्दिरों में श्री जी की आरती व सांस्कृतिक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है। जैन समाज के युवाओं ने नवरात्रों एवं कांवड़ यात्रा की तरह मीट की दुकानें बंद करने की मांग की है। वहीं नगर पालिका से मंदिरों के निकट विद्युत व्यवस्था की मांग की गई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + 15 =