Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा मुठभेड में 25 हजार इनामी फैसल अब्बास गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। पुलिस द्वारा अपराध उन्मूलन के लिए वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने कप्तान अभिषेक यादव के नेतृत्व में बीती रात हुई मुठभेड़ में २५ हजार का ईनामी/टॉप-१०/वांछित लूटेरा अभियुक्त घायल अवस्था में गिरफ्तार किया।

शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अनिल कपरवान ने बताया कि 4 नवम्बर की रात्रि को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा ०१ शातिर अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल/गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत चोरी के अभियोगों में वांछित व २५ हजार रुपये का ईनामी अभियुक्त है। अभियुक्त थाना कोतवाली नगर का टॉप-१० अपराधी भी है।

’गिरफ्तार अभियुक्त का नाम- फैसल अब्बास पुत्र जिया अब्बास निवासी द०कृष्णापुरी थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर।

जिसके कब्जे से ०१ तमंचा मय ०२ जिन्दा व ०२ खोखा कारतूस ३१५ बोर, ०१ मोटरसाईकिल स्पलेण्डर बिना नम्बर की।

अभियुक्त पर लखनऊ, रुडकी, मुजफ्फरनगर में लूट,चोरी, गैंगस्टर जैसी संगीन धाराओं में लगभग डेढ दर्जन अभियोग पंजीकृत है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 13 =