किसान को अपनी सामाजिक एवं पारिवारिक जिम्मेदारी पूरी करने मे कठिनाई: भाकियू का 9वें भी धरना जारी रहा
मुजफ्फरनगर। किसानो की समस्याओ को लेकर पिछले आठ दिनो से विद्युत विभाग के कार्यालय पर चल रहा भारतीय किसान यूनियन का धरना आज 9 वें दिन भी लगातार जारी रहा।
भाकियू के अनिश्चितकालीन धरने को सम्बोधित करते हुए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ.राकेश टिकैत ने कहा कि जब तक बकाया गन्ना भुगतान तथा किसानो से जुडी अन्य समस्याओ का समाधान नही हो जाता तब तक भाकियू का धरना अनवरत जारी रहेगा। उन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार किसानो की समस्याओ की अनदेखी कर रही है।
यही कारण है कि हमेशा से किसान हितो की रक्षा के लिए संघर्षरत भाकियू को किसानो की आवाज को मजबूती देने के लिए आगे आना पडा। भाकियू नेता राकेश टिकैत ने कहा कि चीनी मिलो को जल्द से जल्द किसानो का बकाया गन्ना भुगतान कर देना चाहिए। बकाया गन्ना भुगतान ना हो पाने के कारण किसान को अपनी सामाजिक एवं पारिवारिक जिम्मेदारी पूरी करने मे कठिनाई हो रही है।
उल्लेखनीय है कि भाकियू ने धरने के माध्यम से सरकार से मांग की है कि गन्ने का मूल्य ४५० रू कुंतल घोषित किया जाय, २ किसानों के बकाया गन्ना भुगतान लगभग ८००० करोड़ का भुगतान वापस कराया जाए
न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानून बनाया जाए। ४ किसानों के कोल्हू पर फिक्स चार्ज के आधार पर बिल लिया जाये, गन्ना नियंत्रण कानून से व्याज समाप्त करने की धारा को समाप्त किया जाए
धान के क्रय केंद्र पर किसानों की खरीद की जाय। मक्का व बाजरे के भी क्रय केंद्र खोले जाय। इन समस्याओं के समाधान तक पूरे प्रदेश में आंदोलन जारी रहेगा।
धरने में मुख्य रूप से अनुज बालियान, अर्जुन सिंह , देशपाल सिंह, राजू अहलावत, अशोक घटायन, योगेंद्र सिंह, विपिन मेंहदीयान, आलोक गोयल, बिट्टू ठाकुर, महकार सिंह, श्याम सिंह सैनी, ओमवीर सिंह, गुलशन दतियाना, सतेंद्र नेताजी, नवीन सैनी, बीरसिंह, ज्ञानेश्वर त्यागी, सतेंद्र ठाकुर, चंचल, अनुज बालियान, मुरसलीन, योगेश बालियान, नवीन राठी, मांगेराम त्यागी, बाबू सिंह, रामपाल दरोगा जी, हरिओम त्यागी, बिट्टू, कुशलवीर सिंह, नोमान, कुलदीप त्यागी, पिंटू बालियान सहित हजारों किसान मौजूद रहे।

