Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

क्रांति सेना ने आतिशबाजी के भंडार को बंद कराने की मांग की

मुज़फ्फरनगर। जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर क्रांति सेना ने घनी आबादी में आतिशबाजी के भंडार को बंद कराने की मांग को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन, ज्ञापन में मांग की गई की एक तो घनी आबादी में पटाखें न रखवाए जाएँ

वहीं दूसरी मांग देवी देवताओ के चित्र छपे पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध की मांग के। जानकारी के अनुसार जनपद मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने आज एक ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि मुख्य बाजार एवं घनी आबादी के क्षेत्रों में आतिशबाजी के थोक विक्रेता भंडार स्टॉक करने की तैयारी कर रहें है

जिससे कभी भी कोई भी दुर्घटना घट सकती है एवं जान माल का नुकसान भी हो सकता है और इसके अतिरिक्त आतिशबाजी विक्रेता द्वारा हिंदू देवी-देवताओं के चित्र वाले पटाखे भी बाजारों में बेचे जा रहे हैं

जिससे कि हिंदुओं की भावना को ठेस पहुंच रही है। उन्होंने मांग की कि दालमंडी ,पान मंडी ,भगत सिंह रोड ,हनुमान चौक, नई मंडी ,गांधी कालोनी, भोपा रोड , आदि क्षेत्रों में भीड़ भाड़ वाली जगहों पर पटाखों की बिक्री ना होने दिया जाए

एवं हिंदू देवी-देवताओं के चित्र वाले पटाखे भी प्रतिबंधित किये जाए अन्यथा क्रांति सेना आंदोलन करने को बाध्य होगी।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − nine =