Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर में दिन निकलते ही पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या, सनसनी फैली, पुलिस ने शव कब्जे में लिए

मीरापुर। कस्बे के मुख्य बाजार में एक व्यापारी व उसकी पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

मीरापुर के मुख्य बाजार में व्यापारी सुनील डागा पुत्र सलेकचन्द डागा की किरयाना की दुकान है तथा इसका मकान दुकान के ऊपर ही है। शनिवार की सुबह सुनील डागा व इसकी पत्नी नीरा डागा की मौत हो गई।

पुलिस को मकान में व्यापारी का शव जमीन पर पड़ा हुआ मिला, जबकि इसकी पत्नी नीरा डागा का सिर में गोली लगा हुआ शव बरामदे में पड़ा हुआ मिला।

पुलिस ने शव के पास से ३१५ बोर का तमंचा कब्जे में ले लिया। व्यापारी पति-पत्नी की मौत की सूचना पर दर्जनों व्यापारी मौके पर आ गए। सीओ जानसठ शकील अहमद ने स्वजनों से पूछताछ की।

पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि व्यापारी सुनील डागा के पिता स्व. सलेकचन्द डागा लंबे समय तक मीरापुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष रहे तथा उन्होंने व्यापारियों व नागरिकों के हित में कई धरना प्रदर्शन किए। उन्होंने कस्बे में बिजली समस्या के निस्तारण के लिए भूख हड़ताल भी की थी।

कस्बे में व्यापारी सुनील डागा व नीरा डागा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की सूचना क्षेत्र में जंगल में आग की तरह फैल गई। जिसके बाद व्यापार मंडल के दर्जनों पदाधिकारी मोके पर आ गए।

व्यापारी सुनील डागा की मौत को परिजन हार्टअटैक से होना बता रहे थे, लेकिन जैसे जैसे भीड़ बढ़ती गई वैसे ही अलग अलग बात सामने आने लगी। कोई व्यापारी की मौत बीमारी से तो कोई सल्फास खाकर मौत होने की बात कर रहा था।

नीरा के सिर में लगी हुई गोली इस बात को स्पष्ट नहीं कर पा रही थी कि नीरा ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है। मीरापुर के मुख्य बाजार में व्यापारी सुनील डागा की पुस्तैनी किरयाना की दुकान है।

सुनील डागा लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जिस कारण कारोबार चौपट हो गया था और वह आर्थिक तंगी के कारण मानसिक तनाव में थे। इस दुखद हादसे से कस्बे में शोक छाया हुआ है

पुलिस सूत्रों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व मामले की छानबीन के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकेगा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − fifteen =