ढाई लाख के इनामी कुख्यात बदन सिंह बद्दो के घर की कुर्की, छावनी में तब्दील किया गया पंजाबी पुरा इलाका, ढोल नगाड़ो से कराई मुनादी भी
जरायम की दुनिया के बड़े नाम और ढाई लाख के इनामी कुख्यात बदन सिंह बद्दो के घर की पुलिस ने कुर्की की…28 मार्च 2019 को पुलिस कस्टडी से फरार होने के मामले में सीजेएम कोर्ट ने बद्दो की कुर्की के आदेश दिए थे
इसके बाद पुलिस ने पंजाबीपुरा इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया.पुलिस ने घर मे रखा सारा कीमती सामान जब्त कर लिया.
ढोल नगाड़ों से पुलिस ने मुनादी भी कराई.एएसपी, सीओ पुलिस और पीएसी के साथ पहुचे थे.घर को खंगाला गया और उसके बाद घर का सामान जब्त करने की कार्यवाही की गई
कुख्यात बदन सिंह बद्दो के घर की कुर्की pic.twitter.com/pKfzLZMzaU
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) November 7, 2020
बद्दो के इस मकान में उसकी बेटी और दामाद रहते हैं और इस मकान के बारे में कम ही लोग जानते हैं…पुलिस ने कुछ वक्त पहले कुख्यात योगेश भदौड़ा, शराब माफिया रमेश प्रधान की भी संपत्ति कुर्क की थी
लेकिन बद्दो पर अब तक कार्यवाही नहीं हुई थी.अब कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने घर की कुर्की की…बदन सिंह बद्दो ने शराब की तस्करी, हथियारों की तस्करी, जमीनों पर अवैध कब्जे, सुपारी लेकर हत्या कराकर करोड़ो की अकूत संपत्ति अर्जित की
बदन सिंह बद्दो को आजीवन कारावास की सज़ा हो चुकी है.28 मार्च 2019 को जिस दिन मेरठ में पीएम मोदी की रैली थी उस दिन पेशी के दौरान बद्दो मेरठ के होटल मुकुट महल से फरार हो गया था
इस बात को करीब पौने दो साल बीत चुके हैं लेकिन बद्दो का पुलिस सुराग नहीं लगा पाई
कभी बद्दो के चंडीगढ़ होने, कभी नेपाल तो कभी ऑस्ट्रेलिया होने की चर्चा चली…बद्दो अपनी सोशल साइट पर भी एक्टिव रहता है.

