Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जिला पूर्ति अधिकारी ने प्याज व्यापारियो की दुकानो पर प्याज का स्टॉक चैक किया, मचा हडकंप

मुजफ्फरनगर। आलू प्याज के दामो मे एकाएक हुई वृद्धि के दृष्टिगत जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. के निर्देश पर जिला पुर्ति अधिकारी वी.के.शुक्ला एवं जिला खाद्य विपणन अधिकारी कमलेश कुमार,क्षेत्रिय खाद्य निरीक्षक अनिल भारद्वाज, पुर्ति निरीक्षक अनूज कुमार सिह, मन्डी समिति के निरीक्षक आदि अधिकारियो ने कूकडा नवीन मन्डी स्थल पहुंंच कर प्याज के व्यापारियो की दुकानो पर प्याज का स्टॉक चैक किया।

इस दौरान अधिकारियो ने आलू प्याज के दाम एवं स्टाक आदि के सम्बन्ध मे निर्देशित किया। उल्लेखनीय है शासनादेश के चलते जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे0 के निर्देश पर कूकडा नवीन मन्डी स्थल पहुंचे

अधिकारियो ने प्याज के व्यापारियो के यहां स्टॉक चैक किया। शासनादेश के अनुसार प्याज का थोक व्यापारी 25 मिट्री टन एवं फुटकर व्यापारी अधिकतम 2 मिट्री टन तक ही प्याज का स्टॉक कर सकता।

अधिकारियो का कहना है कि इस दौरान आलू की बिक्री एवं आलू के स्टॉक को भी चैक किया गया। ताकि कोई व्यापारी अनावश्यक भण्डारण ना करे तथा बाजार मे आलू-प्याज की ब्लैकमेलिंग से बचा जा सके।

अधिकारियो द्वारा की गई छापामारी से आलू प्याज के व्यापारियो मे हडकम्प मचा रहा। उल्लेखनीय है कि आमजन की सुविधा के लिए प्रशासन के निर्देश पर कूकडानवीन मन्डी के गेट न.1 व गेट न.4 पर बिक्री काउन्टर बनाए गए हैं।

जहां जनसामन्य को प्याज 35 रूपये प्रतिकिलो,टमाटर 35 रूपये प्रतिकिलो व आलू 30 रूपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध कराया जा रहा है।

प्याज की भण्डारण सीमा 25 मी0टन एवं प्याज के फुटकर विक्रेताओं के लिये 02 मी0टन तत्काल प्रभाव से निर्धारित

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − eight =