उत्तर प्रदेश

Aligarh: दस्तावेज नहीं बता सके लड़की की सही उम्र, बाल कल्याण समिति के समक्ष ले जाने की संस्तुति

Aligarh हरदुआगंज कस्बे से लापता एक लड़की के प्रेम विवाह मामले में जन्म प्रमाण पत्र को लेकर खड़े हुए चुनौतीपूर्ण सवाल का जवाब बीएसए की जांच में भी नहीं मिला है। लड़की के जन्म प्रमाण पत्र संबंधी तीन स्कूलों के दस्तावेज में दो संदिग्ध हैं, एक को सही माना जा रहा है।

अदालत में लड़की ने ससुराल जाने का अनुरोध कर दिया है। इसी आधार पर अदालत ने मामले को अब बाल कल्याण समिति के समक्ष ले जाने की संस्तुति कर दी है। अदालत ने मामले में विवेचक को आदेश दिया है कि लड़की को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाए।

प्रकरण के अनुसार कस्बे की एक लड़की ने 14 सितंबर को एक युवक संग प्रेम विवाह किया। जिसका मुकदमा परिवार ने लड़के शाहरुख पर कराया और उसे पुलिस ने जेल भेज दिया। वहीं लड़की के 18 सितंबर को न्यायालय में बयान दर्ज कराए गए। जहां उसने अपनी उम्र, शिक्षा आदि के संबंध में जानकारी देते हुए मर्जी से शादी करने व लड़के के घर जाने की बात कही।

साथ में शाहरुख की मां की ओर से न्यायालय में अपनी पुत्रवधू की सुपुर्दगी संबंधी अर्जी दायर की गई थी। जिसमें पुत्रवधु की उम्र के प्रमाण पत्र के रूप में उसके पिता द्वारा बनवाए गए आधार व पैन कार्ड पेश किए गए। जिसमें लड़की की उम्र 1 मार्च 2004 के अनुसार 19 वर्ष 6 माह 19 दिन बताई गई। 

इधर, इसके विरोध में पुलिस के स्तर से लड़की की उम्र के साक्ष्य के तौर पर हरदुआगंज के इनाया पब्लिक स्कूल का प्रमाण पत्र पेश किया गया, जिसमें जन्मतिथि 1 जनवरी 2006 बताते हुए उम्र 17 वर्ष 8 माह 19 दिन बताई। साथ में प्रोमिस स्कूल का एक प्रमाण पत्र पेश किया, जिसमें जन्मतिथि 30 जून 2005 बताते हुए उसकी उम्र 18 वर्ष 3 माह 10 दिन बताई।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 2 =