Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पुलिस ने दस जुआरियो को हजारो की नकदी सहित किया गिरफ्तार

तितावी। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम व अपराधियो के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत पुलिस द्वारा विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल अभियुक्तो को गिरफ्तार किया जा चुका है

इसी मुहिम मे थाना तितावी पुलिस ने 10 जुआरियो को हजारो की नकदी व ताश गडिडयों के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने शांति व्यवस्था चैकिंग संदिग्ध वाहन/व्यक्ति व अपराधो पर रोकथाम के लिए क्षेत्र मे गश्त के दौरान क्षेत्र के गांव मांडी मे अभियुक्त गफ्फार के मकान से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे पकडे गए अभियुक्तो ने अपना नाम गफ्फार पुत्र फेरूददीन, शिवकुमार पुत्र सत्यवीर, फुरकान पुत्र अली हसन निवासी मांडी, मुजम्मिल पुत्र शमसाद,शौकीन पुत्र मुस्तकीम निवासी लुहारी खुर्द थाना चरथावल, करन सिह पुत्र किशना, चन्दकी पुत्र शीशपाल निवासी पीनना, अफरोज पुत्र अली मौहम्मद निवासी हरसौली थाना शाहपुर, आशू पुत्र भूरा निवासी खतौला थाना शाहपुर, जामिल पुत्र कलवा हसन निवासी बुढीना खुर्द के कब्जे से 75820 रूपये नकद व 2 गडडी ताश के पत्ते एक अंगोछा बरामद किए हैं।

आरोपियो को गिरफ्तार करने वाली टीम मे सब इंस्पैक्टर तारीक वसीम,सब इंस्पैक्टर रोहता सिह,है.का.कालूराम,का.विकास कुमार,थानेश कुमार, का.भूपेन्द्र भाटी,होमगार्ड दीपक व सुनील चावडा, चालक होमगार्ड राजेश कुमार शामिल रहे। पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हे जेल भेजने की तैयारी की।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 5 =