उत्तर प्रदेश

Aligarh: इगलास थाने में तैनात दारोगा ने युवती को प्रेमजाल में फंसाया, अश्लील फोटो वायरल किए

Aligarh इगलास थाने में तैनात एक दारोगा ने कस्बे की एक लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसाया और प्रेम प्रसंग में उसके अश्लील फोटो खींच लिए गए, जिसके बाद प्रेम प्रसंग में लड़की को फंसाने वाले दारोगा ने उसको ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. इसके लिए उसने लड़की से 10 लाख रुपए की मांग की.

प्यार में धोखा खाकर इज्जत गंवा चुकी प्रेमिका लड़की ने दारोगा को पैसे देने से मना कर दिया, यही बात उसको नागवार गुजरी ओर दारोगा ने लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में खींचे गए फोटो उसके होने वाले पति के फोन पर वायरल कर दिए. दारोगा द्वारा अपनी साथी महिला कांस्टेबल के साथ मिलकर उसके होने वाले पति के मोबाइल नंबर पर अश्लील फोटो वायरल किए जाने के बाद पीड़िता लड़की एसएसपी के दरबार में पहुंची और दारोगा की करतूत एसएसपी के सामने उजागर करते हुए मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की.

Aligarh पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तत्काल आरोपी दारोगा के खिलाफ धारा 384 के तहत मामला दर्ज करते हुए एसएसपी के निर्देश पर आरोपी दारोगा को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया, साथ ही मामले की जांच पड़ताल करते हुए आरोपी दारोगा को जेल भेजने की तैयारी करने में जुटी हुई है.

पीड़ित लड़की के द्वारा दिये गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसके साथ हुई घटना 2021 की है, जब अलीगढ़ जिले के थाना अतरौली में तैनात दारोगा सचिन कश्यप से फोन के माध्यम से उससे संपर्क किया था. उस दौरान दरोगा की तैनाती थाना अतरौली में चल रही थी.

तभी फोन के माध्यम से एक दूसरे के बीच शुरू हुआ बातचीत का सिलसिला प्यार में बदल गया, जिसके बाद उसने शादी का प्रस्ताव रखा ओर दारोगा ने अपने आपको उसकी बिरादरी का बताया. इसी दौरान सचिन ने धोखे से उसके अपने साथ अश्लील फोटो बना लिए,  

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + two =