उत्तर प्रदेश

Unnao: मुनीम से हुई 14.98 लाख रुपये की लूट का खुलासा, BJP विधायक के पूर्व पीआरओ समेत तीन गिरफ्तार

Unnao लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार रात लकड़ी कारोबारी के मुनीम से हुई 14.98 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया। मुनीम के ममेरे भाई ने लूट की साजिश रची थी। उसने खुद पर्दे के पीछे रहकर कानपुर के रहने वाले तीन परिचित लुटेरों के जरिए वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया है।

उनके पास से 10.50 लाख रुपये, घटना में प्रयोग की गई कार भी बरामद की है। एसपी के मुताबिक एक लुटेरे की तलाश की जा रही है। उसकी लोकेशन मध्यप्रदेश के सतना में मिली है।

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आसत मोहिद्दीनपुर निवासी अशोक पाल, बांगरमऊ निवासी मो. सैफी के साथ साझे में लकड़ी और प्लाई का कारोबार करते हैं। उनका मुनीम शोभित मिश्रा मंगलवार को दोस्त सुधीर के साथ लखनऊ गया था।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + 9 =