Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर में प्रेमी ने ईख के खेत में बुलाई शादीशुदा प्रेमिका, पहले बनाए संबंध फिर गला घोटकर ले ली जान, जानिए वजह

मुजफ्फरनगर। थाना तितावी क्षेत्र के गांव ढिंढावली में हुई महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने मृतक शादीशुदा महिला के प्रेमी को उसकी हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। हत्यारोपी प्रेमी ने महिला की हत्या की जो कहानी पुलिस को बताई है वह रोंगटे खडे करने वाली है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक तितावी थाना क्षेत्र के गांव ढिंढावली में महिला मुन्नी देवी का हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला 6 नवम्बर की शाम रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गयी थी।

तीन दिन बाद उसका शव ईंख के खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। तितावी थाना प्रभारी कपिल देव ने बताया कि आरोपी सुनील निवासी ढिंढावली के खिलाफ थाने पर रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसके डेढ़ साल से महिला से संबंध थे।

महिला दिन में कई बार उसे फोन किया करती थी। उसके बाद महिला की पैसों की मांग काफी बढ गयी थी। महिला ने उस पर जबरदस्ती अपने साथ भगा ले जाने का दबाव भी बनाया था।

वह पिछले काफी समय से इस कारण तनाव में चल रहा था। योजना के अनुसार उसने महिला को ईंख के खेत में बुलाया। पहले आरोपी ने महिला के साथ संबंध में बनाए और उसके बाद कपडे की रस्सी से महिला की गला घोटकर हत्या कर दी।

आरोपी ने महिला के सीने में धारदार हथियार से वार भी किया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त से महिला का मोबाइल, कपडे की रस्सी व धारदार हथियार बरामद करते हुए चालान कर दिया है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 3 =