उत्तर प्रदेश

भाजपा के प्रदर्शन पर बोले सीएम योगी, ‘मोदी है तो मुमकिन है’

उत्तर प्रदेश में विधानसभा की सात सीटों पर हुए उपचुनाव का आज परिणाम आने का दिन है। अभी तक के रुझानों से ये साफ हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी को जीत हासिल हो रही है।

इस जीत को सीएम योगी के कार्यों पर जनता की मुहर माना जा रहा है। इसी बीच सीएम योगी ने इस संबंध में प्रेसवार्ता कि और कहा कि भाजपा ने पीएम मोदी के मार्गदर्शन और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में पूरे देश मेंं शानदार प्रदर्शन किया है।

बिहार में सभी कयासों को दूर करते हुए और उपचुनावों के परिणाम ने फिर साबित कर दिया है कि मोदी है तो मुमकिन है।

वैश्विक मंच पर देश की प्रतिष्ठा के साथ ही समाज के हर तबके की चिंता को लेकर उठाये गए कदमों पर जनता ने मुहर लगाई है। भाजपा ने 2017 के परिणाम को दोहराया है और आगामी चुनाव का संकेत दे दिया है कि आगे भी वह शानदार प्रदर्शन करेगी।

जीत के साथ ही प्रत्याशियों की बढ़त आगामी चुनाव की दिशा दिखा रही है। यूपी में सरकार और संगठन मिलकर टीम भावना के साथ कार्य कर रहे हैं।

यूपी में कोविड से जनता को बचाने के लिए सरकार के साथ ही संगठन ने सेवा अभियान चलाकर शानदार प्रदर्शन किया, जिस पर जनता ने अपना आशीर्वाद दिया है।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने कहा कि योगी और मोदी की लोकप्रियता के चलते और पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के परिश्रम के चलते शानदार परिणाम मिले हैं। भाजपा के कार्यकर्ता जानदार हैं और शानदार हैं।

कार्यकर्ताओं को मैं नतमस्तक होकर प्रणाम करता हूं। योगी ने 24 घंटे परिश्रम कर प्रदेश के हर नागरिक की चिंता की। बिहार की जीत के लिए भी केंद्रीय नेतृत्व को बधाई।

उपचुनाव में जीत पर लखनऊ बीजेपी कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में सीएम आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव व दिनेश ,प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहे।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + 20 =