समाचार (Muzaffarnagar News)
विदाई व स्वागत कार्यक्रम का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।।थाने पर तैनात एस एस आई सत्यनारायण दहिया व मोरना चौकी इंचार्ज मोहित कुमार,शुक्रताल चौकी इंचार्ज ओमेन्द्र सिंह,सीकरी चौकी इंचार्ज जय सिंह भाटी व जौली चौकी इंचार्ज पवन कुमार व एस आई देवेन्द्र सिंह को दी गयी विदाई।
साथ ही नवागन्तुक एस एस आई जितेन्द्र भाटी व सीकरी चौकी इंचार्ज योगेश तेवतिया, जौली चौकी इंचार्ज राकेश यादव,मोरना चौकी इंचार्ज रोहित कुमार चौधरी आदि का किया गया स्वागत।
वेस्ट पेपर की धोखाधड़ी का खुलासाः शातिर के कब्जे से २५ लाख रुपये नगद, ०५ मोबाईल, ०९ सिम कार्ड, ०१ मोटरसाइकिल व अन्य दस्तावेज बरामद
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा वेस्ट पेपर की धोखाधघ्ड़ी के ०२ अभियोगों का सफल अनावरण करते हुए ०१ शातिर अभियुक्त को चाँदपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे एवं निशादेही से २५ लाख रुपये नगद, ०५ मोबाईल, ०९ सिम कार्ड, ०१ मोटरसाइकिल व अन्य दस्तावेज बरामद किए गए। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि १५ सितम्बर को वादी श्री चन्दन पाण्डेय निवासी फ्लैट न० ४०४ सीतारामपुरम कालौनी हैदराबाद व वादी परशुराम पुत्र शंकर निवासी जलगाँव महाराष्ट्र द्वारा थाना नई मण्डी पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि वादी ट्रांसलाईन इण्डिया लॉजिस्टिक नाम से व्यापार करता है। अभियुक्त द्वारा वादी से च्रमा पेपर मिलज् का मालिक प्रमोद अग्रवाल बनकर मोबाईल के माध्यम से वेस्ट पेपर की डील की गयी थी, अभियुक्त द्वारा वेस्ट पेपर रमा पेपर मिल नजीबाबाद, बिजनौर के नाम से मंगवाया गया था। अभियुक्त द्वारा माल को रमा पेपर मिल के स्थान पर बिन्दल डुप्लेक्स भोपा रोड पर उतरवा लेने व १० लाख रुपये की फर्जी रशीद वादी को मोबाईल के माध्यम से भेजने तथा वादी द्वारा शेष रुपये मांगने पर गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने की घटना कारित की गयी है। इसके अतिरिक्त अभियुक्त द्वारा च्श्री ट्रैडर्सज् कम्पनी से भी वेस्ट पेपर मंगाकर धोखाधड़ी करने की घटना कारित की गयी है। उपरोक्त घटनाओं के सम्बन्ध में तहरीर के आधार पर थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किये गये तथा घटनाओं के सफल अनावरण एवं अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी थी। गठित टीम द्वारा उपरोक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए ०१ शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विस्तृत अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त खालिद पुत्र अनवर निवासी मदीना कालौनी थाना पटेलनगर जनपद देहरादून उत्तराखण्ड। प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा फर्जी आईडी पर सिम लेकर वेस्ट पेपर मिल के मालिकों से रमा पेपर मिल का मालिक बनकर ऑन लाईनध्मोबाईल के माध्यम से वेस्ट पेपर की डील करता था तथा बताए गए स्थान के बजाए किसी अन्य स्थान पर माल उतरवाकर कम दामों में अलग-अलग जगह बेच देता था। अभियुक्त द्वारा फर्जी तरीके से बैंक में खाते खुलवाकर पैसों को उन खातों में डालकर एटीएम से पैसे निकाल लेता था। जिसके कब्जे से २५ लाख रुपये नगद, ०५ मोबाईल, ०९ सिम कार्ड, ०१ अपाचे मोटरसाइकिल , अन्य दस्तावेज बरामद किये। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरी० बबलू सिहं वर्मा, उ.नि. गजेंद्र सिंह, है. कां. सुशील कुमार, इरफान अली, योगेश कुमार, सुमित त्यागी, कां. कुलदीप, रोहित कुमार, हिमांशु थाना नई मण्डी शामिल रहे।
एमडीए वीसी का पदाधिकारियों ने किया स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शहर के महावीर चौक के समीप स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान मे बने स्मारक पार्क एवं जीआईसी मैदान मे बनी जिम आदि की व्यवस्था हेतु प्रशासन द्वारा गठित-क्रीडा स्थल एवं शहीद स्मारक पार्क संरक्षण सौन्दर्यकरण समिति के पदाधिकारियों ने एमडीए की नवागंतुक उपाध्यक्ष कविता मीणा आइ.र्ए.एस का स्वागत किया तथा उनसे नवनिर्मित पार्क के उचित रखरखाव सम्बन्धि विषय पर चर्चा की। इस दौरान एमडीए के सचिव आदित्य प्रजापति भी मौजूद रहे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दोपहर के वक्त क्रीडा स्थल एवं शहीद स्मारक पार्क संरक्षण सौन्दर्यकरण समिति के पदाधिकारियों ने मेरठ रोड स्थित मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण कार्यालय पहुंच कर एमडीए की नवागत उपाध्यक्ष कविता मीणा आइ.र्ए.एस का जनपद में आगम न पर उन्हे बुके भेंट कर स्वागत किया तथा जीआईसी फिल्ड में नवनिर्मित पार्क के विषय में चर्चा कर योजना बनाई। इस दौरान अध्यक्ष प्रवीण कुमार जावला एड., डा.जीत सिंह, नरोत्तम पाल सिंह एड.उपाध्यक्ष, धर्मवीर सिंह मलिक कोषाध्यक्ष, अनिल चौधरी मुन्नू मीडिया प्रभारी आदि पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
रामलीला का आज होगा उद्घाटन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। शहर रामलीला कमेटी द्वारा प्रायोजित श्री रामलीला का मंचन १२ अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है उपरोक्त जानकारी देते हुए शहर रामलीला कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष दीपक मित्तल ने बताया कि रात्रि ८ बजे टाउन हॉल के मैदान में रामलीला का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा प्रथम दिवस श्री गणेश के पूजन के साथ नारद मोह का मंचन होगा दीपक मित्तल ने जानकारी देते हुए आगे बताया कि इस बार पूरी रामलीला के दौरान रामायण वाचन का कार्यक्रम रविंद्र गुप्ता करेंगे जबकि सिंगारी का कार्य स्वराज पाल को सोपा गया है टाउन हॉल रामलीला के मुख्य निर्देशक साधुराम गर्ग और अजय गर्ग हैं इस बार रामलीला के लिए टाउन हॉल के मैदान में माताओ व बहनों के लिए बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है रामलीला के इस कार्यक्रम में अध्यक्ष शिवचरण गर्ग कार्यकारी अध्यक्ष दीपक मित्तल मंत्री सतीश गर्ग कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल उप मंत्री अनमोल सिंघल सुखदेव मित्तल नवीन गुप्ता ठेकेदार संजय गोयल ठेकेदार आनंद प्रकाश अग्रवाल अवनीश ठेकेदार अनिल सोनी वैभव मित्तल और रजत गोयल जैसे श्रद्धालु भक्तजन लगे हुए हैं दीपक मित्तल ने नगर वासियों से धार्मिक अपील की है कि वह समय निकालकर सपरिवार टाउन हॉल के मैदान में उपस्थित होकर रामलीला का आनंद लें और अपनी भक्ति भावना का परिचय दें।
यज्ञ-भण्डारे का होगा पुण्यतिथि पर आयोजन
भोपा/मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पौराणिक तीर्थ स्थली शुक्रताल में श्री श्री 1008 गुरू हनुमानदास जी महाराज की 9 वीं पुण्यतिथि पर सिद्धपीठ माता पूर्णागिरी आदि शक्तिपीठ शुक्रताल मे यज्ञ व विशाल भण्डारे का आयोजन किया जा रहा है।
माता पूर्णागिरी आदि शक्तिपीठ श्री गोपाल गउशाला, शुक्रताल के महामण्डलेश्वर श्री गोपालदास जी महाराज आर.एस.एस. प्रान्तीय गौकथा प्रमुख ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि श्री शुकदेव महाराज की कृपा एवं श्री श्री 1008 बुद्धदास जी महाराज-खिचडी वाले बाबा- की असीम कृपा से महर्षि वेद व्यास के सुपुत्र परमश्रृषि शुकदेव जी की तपस्थली मे प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री 1008 गुरू हनुमानदास जी महाराज की 9 वीं पुण्यतिथि पर 14 अक्टूबर 2023 दिन शनिवार को प्रातः 08 बजे हवन,प्रवचन 10 से 12 बजे तक, श्रृद्धांजलि प्रातः 11 बजे तथा भण्डारा व प्रसाद दोपहर 12 बजे से प्रारम्भ होगा।
जयंती पर किया नमन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सपा कार्यालय पर भारत रत्न व मैग्सेसे अवार्ड से सम्मानित महान स्वतंत्रता सेनानी व समाजवादी आंदोलन के लोकनायक जयप्रकाश नारायण को उनकी जयंती पर नमन करते हुए उनके ऐतिहासिक आंदोलन पर प्रकाश डाला।
सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि जयप्रकाश नारायण को देश की आजादी के आंदोलन में उनके क्रांतिकारी साहसिक योगदान से जंहा उनको देश में निडर नेता के रूप में जाना गया वंही आजादी के बाद तानाशाही सत्ता के विरुद्ध उनके क्रांतिकारी आह्वान से देश मे चली सप्तक्रांति से पूरा देश बदलाव के लिए खड़ा हो गया इसलिये उनको लोकनायक कहा गया।सपा नेताओं ने कहा कि आज के हालात मे तानाशाही सत्ता के विरुद्ध उनके आंदोलन विचार से संकल्प लेने की जरूरत है।
कार्यक्रम में सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर,सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी, सपा नेता साजिद हसन, सपा महानगर महासचिव सलीम मलिक,सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव सुमित पंवार बारी,मीर हसन,फिरोज अख्तर, दुर्गेश पाल,अनुज गुर्जर, हुसैन राणा,राशिद जैदी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अलग अलग हादसे में घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला कायस्थवाडा निवासी साजिद पुत्र आफताब अपने तहेरे भाई आसिफ के साथ बाईक द्वारा मंसूरपुर के लौटते वक्त हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया।ग्रामीणो ने उक्त व्यक्ति को उपचार के लिए बेगराजपुर मैडिकल कॉलेज भिजवाया।
शाहपुर के गांव कसेरवा निवासी सुमित अपने गांव से बुढाना के विज्ञाना मे किसी काम से जाते वक्त सडक हादसे में घायल हो गया। जिसे ग्रामीणो ने उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। शास्त्री नगर मेरठ निवासी अनिल शर्मा अपनी पत्नि के साथ स्कूटी द्वारा रूडकी रिश्तेदारी से लौटते वक्त सडक हादसे मे घायल हो गया। इस हादसे मे उसकी पत्नि को मामूली चोट आई। किसी अज्ञात वाहन चालक ने दम्पत्ति को उपचार के लिए नीति चिकित्सक के यहां भिजवाया।
तीसरे दिन रहा धरना जारी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।सरकार किसानो की समस्याओ के प्रति गम्भीर नजर नही आ रही है। किसान को उसकी फसल का उचित दाम मिलना चाहिए। बढती मंहगाई के चलते गन्ने का रेट कम से कम 450 रूपये प्रति क्विंटल होना चाहिए इसके साथ ही किसानो का बकाया गन्ना भुगतान जल्द से जल्द किया जाए।
सरकूलर रोड स्थित जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर गन्ने के दाम मे बढोत्तरी तथा बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर भाकियू द्वारा आज तीसरे दिन जारी धरने को सम्बोधित करते हुए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने उक्त उदगार व्यक्त किए। भाकियू नेता राकेश टिकैत ने कहा कि बढती मंहगाई के कारण आज खेती कार्य घाटे का सौदा है। क्योंकि खेत मे बीज बोने से लेकर फसल तैयार होने तक बहुत लागत आती है। खाद, बीज, सिंचाई, डीजल आदि हर चीज मंहगी है। जिस कारण फसल मंहगी हो रही है। उन्होने कहा कि किसान को उसकी फसल का उचित दाम मिलना चाहिए। सरकार को किसान की आर्थिक स्थिती के दृष्टिगत गन्ने का रेट कम से कम 450 रूपए प्रति क्विंटल होना चाहिए।
वार्षिकोत्सव का हुआ शुभारम्भ
खतौली। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।श्री रामलीला कमेटी ठाकु रद्वारा खतौली का ११३वें वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया गया। जिसमें सर्व प्रथम मुख्य अतिथि माननीय उप जिलाधिकारी सुश्री अपूर्वा यादव, विशिष्ट अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी श्री रविशंकर मिश्रा, अतिथि पूर्व चेयरमैन श्री पारस जैन व रामलीला कमेटी के अध्यक्ष गणेश शंकर पालीवाल रामलीला ने पूजा अर्चना की और और तीनों अतिथियों ने मिलकर फीता काटकर रामलीला मंचन का शुभारंभ किया। रामलीला में आज नारद जी द्वारा यज्ञ करने से इन्द्र का सिंहासन डोलना, इन्द्र द्वारा यज्ञ भंग करने के लिए कामदेव को भेजने पर कामदेव नारद जी के यज्ञ को भंग नहीं कर पाते हैं। जिस कारण नारद जी को अपने ऊपर घमंड हो जाता है। और यह बताने के लिए वह सबसे पहले भगवान शिव और फिर ब्रह्मा जी के पास जाते हैं और अन्त में भगवान विष्णु को कामदेव पर जीत का व्याख्यान करते हैं भगवान विष्णु नारद जी के घमंड को तोड़ने के लिए अपनी मोहिनी माया से एक नगर बनाते हैं। नारद जी उस नगर की राजकुमारी विश्वमोहिनी पर मोहित हो जाते हैं और भगवान विष्णु से हरि रूप मांगते है और भगवान विष्णु नारद जी को बन्दर का रूप दे देते हैं। जिससे क्रोधित होकर नारद जी ने श्राप दिया। रामलीला में श्री नरेश कुमार पालीवाल, गणेश शंकर पालीवाल, मा. वेदप्रकाश अग्रवाल, अशोक शर्मा,मुकेश शर्मा, कुलबीर कर्णवाल, ब्रजभूषण शर्मा, तेजपाल शर्मा,प.श्रीनिवास शर्मा रामकुमार भटनागर, दुष्यंत शर्मा,रजनीश मिश्रा, राजेन्द्र विश्वकर्मा, शोभाराम विश्वकर्मा, ब्रजभूषण विश्वकर्मा, अनोज श्रीवास्तव, राजेन्द्र जैन, अनिल त्यागी, संजीव शर्मा,पन्डित हितेश शर्मा,अनुज सहरावत, ऋषि पटेल, प्रवीण अरोरा ,पवन,योगेश, नरेश गौतम, राजपाल ढिल्लौर, अमित गोयल,मनोज ठाकुर, प्रिन्स , कन्हैया मित्तल आदि उपस्थित रहे।
सी ओ सिटी का व्यापारियों ने किया स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल,प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह,नगर अध्यक्ष व सदस्य जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद राकेश त्यागी,संयुक्त महामंत्री पवन वर्मा,संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष संजय मिश्रा,सयोजक विक्की चावला,सुखबीर सिंह,नदीम अंसारी द्वारा नवागंतुक सी ओ सिटी रामाशीष यादव का माल्यार्पण कर एवं बुके भेंट कर नगर के व्यापारीयो की ओर से स्वागत किया गया,इस अवसर पर व्यापारी नेताओं द्वारा नवागंतुक सी ओ सिटी से व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की गई
आतंकवादी हमले के विरोध में दिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। ईजराइल पर आतंकवादी हमलावरों व उनका समर्थन करने वालों के विरुद्ध क्रांति सेना व शिवसेना ने आज जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन दिया । आज शिव सेना व क्रांति सेना कार्यकर्ता प्रकाश मार्केट स्थित कार्यालय पर एकत्र होकर यहां से जोरदार नारेबाजी व प्रदर्शन करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे और वहा प्रदर्शन करने के बाद प्रधानमन्त्री को संबोधित एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव मनोज सैनी व प्रदेश उपप्रमुख डॉक्टर योगेंद्र शर्मा ने कहा की पिछले दिनों इजराइल पर इस्लामी आतंकवादी संगठन हमास के द्वारा जोरदार हमले किए गए और महिलाओं एवं बच्चों को बंधक बनाकर उनके साथ बर्बर अत्याचार किए गए आतंकवादियों की इस बर्रबर कार्रवाई से विश्व के अनेक देशों में कड़ा रोष व्यक्त किया है। जहां हमास के आतंकवादी संगठन द्वारा इंसानियत को शर्मसार किया गया है वही भारत में बैठे कुछ आतंकवाद समर्थक हमास का समर्थन कर रहे हैं ऐसे लोगो के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए द्य क्रांति सेना मंडल अध्यक्ष शरद कपूर व शिव सेना जिला प्रमुख मुकेश त्यागी ने कहा की हुए कहा कि अगर कल भारत-पाकिस्तान का युद्ध होता है तो भारत मे आतंकवादियों का समर्थन करने वाले नेता पाकिस्तान का भी समर्थन करने से पीछे नहीं हटेंगे। जबकि सर्वविदित है कि इस्लामी का आतंकवाद आज भारत समेत विश्व के अनेक देशों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है।इसलिए ऐसे आतंकवादियों के विरूध व उनका समर्थन करने वाले कट्टरपंथियों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही सरकार को करने की आवश्यकता है ताकि विश्व से आतंकवाद का खात्मा हो और विश्व में शांति स्थापित हो सके।
प्रदर्शन में मुख्य रूप में प्रदेश महासचिव मनोज सैनी, प्रदेश उपप्रमुख डॉक्टर योगेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष शरद कपूर,जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी, राजेश कश्यप, देवेंद्र चौहान, मंगतराम, संजय गोयल, ललित रूहेला, शैलेंद्र शर्मा, बसंत कश्यप, योगेंद्र सैनी, शैकी शर्मा, सचिन जोगी, सुनील सैनी, प्रभात, अंकित वर्मा, अमित कुमार, सचिन प्रजापति, देश मित्र, टिंकू, दीपक, अनुज, बिजेंदर, सोहनलाल, सोनू, निराज आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
स्टार लगाकर किया गया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। मुख्य आरक्षी से उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नती होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा लगाए गए स्टार। उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए दी गयी शुभकामनाऐं। जनपद में तैनात कुल १५ मुख्य आरक्षीगण का उपनिरीक्षक पद पर प्रमोशन हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा पुलिस कार्यालय में पदोन्नती पाए उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह यादव के कंधों पर स्टार लगाए गए तथा उन्हें मिठाई खिला कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी गयीं।
एक दूसरे के पूरक व सहायक भाषा और साहित्य
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती किरण यादव जी के अनुपालन में कंपोजिट स्कूल डूंगर बुढ़ाना मुजफ्फरनगर में विद्यालय प्रबंधक चौधरी जमील अहमद के नेतृत्व में भाषा एक-भाव एक के अंतर्गत ७५ दिवसीय कार्यक्रम के तहत भारतीय भाषा उत्सव की थीम साहित्य तथा अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों द्वारा कविता तथा संगीत द्वारा भारतीय भाषा उत्सव की थीम साहित्य की विशेषताओं का वर्णन किया गया है तथा अनुराधा स०अ० ने बताया भाषा और साहित्य एक दूसरे के पूरक व सहायक है। भाषा के तुलनात्मक और ऐतिहासिक दोनों प्रकार के अध्ययन में साहित्य की सहायता लेनी पड़ती है। वास्तविकता तो यह है कि एक जीवित मातृभाषा-पुरानी भाषा के चाहे जिस रूप का अध्ययन करना हो पग-पग पर साहित्य की समझ तो लेनी पड़ेगी। तथा स्कूल प्रबंधक चौधरी जमील अहमद ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के आयोजन के बारे में बताया कि अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस हर वर्ष ११ अक्टूबर को मनाया जाता है और यह दिवस दिवस ११ अक्टूबर २०१२ से मनाया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और उन्हें उनके अधिकार प्रदान करने में मदद करता है। अंत में विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष श्रीमती उषा मलिक ने आज के आयोजन से संतुष्ट होकर बच्चों के अनुशासन, फुल यूनिफॉर्म, आई कार्ड और टाई- बैल्ट देखकर विद्यालय के समस्त स्टाफ को धन्यवाद बोलकर आयोजन का समापन किया।
स्वर्ण पदक जीतने पर हुआ स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिला क्रीड़ा अधिकारी लक्ष्यराज त्यागी ने बताया कि वित्तीय वर्ष २०२३-२४ में चौधरी चरण सिंह, स्पोर्टस स्टेडियम, मुजफ्फरनगर में संचालित भारोत्तोलन खेल का प्रशिक्षार्थी मोंटी तोमर पुत्र वीर सिंह निवासी सुमन विहार, जाट कालोनी, मुजफ्फरनगर ने शिक्षा निदेशालय, उत्तर प्रदेश द्वारा बिजनौर में आयोजित प्रदेशीय विद्यालयीय प्रतियोगिता २०२३-२४ में १७ वर्ष आयु वर्ग में भारोत्तोलन, १०२ कि०ग्रा० भार वर्ग में जनपद मुजफ्फरनगर का प्रतिनिधित्व कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया एवं शिक्षा निदेशालय, उत्तर प्रदेश द्वारा आगामी माह में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयन किया गया। उक्त प्रशिक्षिर्थी स्पोर्टस स्टेडियम, मुजफ्फरगर में श्रीमति रेनू रानी, अंशकालिक भारोत्तोलन प्रशिक्षिका की देख-रेख में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है। जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री लक्ष्यराज त्यागी ने स्वर्ण पदक विजेता मोंटी तोमर को हार्दिक बधाइयां देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
े जयपुर में लहराया यूपी का परचम
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सवाई मानसिंह इन्डोर स्टेडियम जयपुर में ६ से ८ अक्टूबर २०२३ मे आयोजित हुई ४२वी जूनियर राष्टीय शूटिंग बॉल चौंपियनशिप में जनपद की खिलाड़ी राधिका (बालिका वर्ग)व अर्पित (बालक वर्ग) में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और उत्तर प्रदेश की टीम ने सिल्वर मैडल (दुसरा स्थान) प्राप्त किया जनपद आगमन पर चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम मुजफ्फरनगर में जिला खेल अधिकारी लक्ष्य राज त्यागी जी व जिला अध्यक्ष श्री कुश पुरी जी द्वारा सम्मानित किया गया इस अवसर पर जिला शूटिंगबॉल संघ के मुख्य संरक्षक सत्यवीर सिंह ,उपाध्यक्ष पंकज महेश्वरी, दिव्या प्रताप राणा , दिवाकर सोलंकी ,मनोज कुमार, राजीव कुमार धीमान, मोहित सोलंकी, शिव कुमार त्यागी, गजेन्द्र कमार ,राजेश कुमार,हर्ष,पठान, प्रणव,अर्पित,वंश द्वारा सम्मानित किया इस अवसर पर जिला शूटिंग बॉल संघ के सचिव व कोच पवन कुमार ने सभी का आभार जताया
त्यौहारों के मद्देनजर ली बैठक
सिखेडा। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु क्षेत्राधिकारी नई मण्डी द्वारा थाना सिखेड़ा पर की गयी पीस कमेटी की मीटिंग । सभी से जनपद में कानून एंव शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन सहयोग करने की अपील की गयी । आगामी त्यौहारों को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुदृढ रखने तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने हेतु क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्री हेमन्त कुमार द्वारा थाना सिखेड़ा पर थानाक्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्ति, धर्मगुरु, जनप्रतिनिधि/ग्राम प्रधान, समाजसेवी, वित्तीय संस्थान स्वामीध्संचालक, रामलीला आयोजक आदि के साथ पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन किया गया। क्षेत्राधिकारी द्वारा रामलीला आयोजकों से उनकी समस्याओं के बारे में वार्ता करते हुए निर्देशित किया गया कि पुतलों की लम्बाई मानक के अनुसार ही रखें, आग बुझाने हेतु अग्निशमन यंत्र अवश्य रखें। महोदय द्वारा ग्राम प्रधानों से वार्ता करते हुए सभी को अपने-अपने ग्राम पंचायतों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त वित्तीय संस्थान संचालकों/स्वामियों को अपने संस्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने, कैश के आवागमन के दौरान पुलिस को सूचत करने सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दे गए। इसके साथ ही द्वारा मीटिंग में उपस्थित सभी से अपील की गयी कि सभी लोग एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें, जनपद में शांति व्यवस्था बनाये रखें, साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वालों/असामाजिक तत्वोंध्किसी भी प्रकार की आपराधिक अवंछित गतिविधियों दिखाई देने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें बल्कि अफवाह की पुष्टि उच्चाधिकारियों से करे तथा जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण का माहौल बनाये रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही सोशल मीडिया पर ऐसी कोई भी पोस्ट शेयर न करें जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हों तथा किसी भी प्रकार की भडकाऊ/गलत/अशोभनीय पोस्ट शेयर न करें साथ ही किसी भी हिंसात्मक अथवा कानून विरोधी गतिविधि का हिस्सा ना बनें। मीटिंग के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना सिखेड़ा सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्ष थाना खतौली मुकेश कुमार तथा प्रभारी निरीक्षक थाना चरथावल द्वारा भी अपने-अपने थाना पर गोष्ठी का आयोजन करते हुए सभी को आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया।
पुतला फूंककर जताया रोष
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। आज हिंदू संघर्ष समिति के अध्यक्ष नरेंद्र पंवार के नेतृत्व में आतंकवादी संगठन हमास के पुतले को लाठी डंडों से पीटते हुए आग के हवाले किया गया। समिति से जुड़े हुए सभी संगठन शिव चौक स्थित तुलसी पार्क में इकट्ठा हुए, वहां से नारेबाजी करते हुए शिव चौक पर पहुंचे, जहां उन्होंने आतंकी संगठन हमास का पुतला फूंका।
श्री नरेंद्र पवार ने बताया कि गाजा पट्टी में सक्रिय आतंकी संगठन हमास द्वारा इजरायली निर्दोष महिलाओं, पुरुषो पर किए गए कायरता पूर्ण हमलों की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं और भारत सरकार से मांग करते हैं की हैदराबाद के भाई जान और जम्मू कश्मीर के अलगाववादी नेता महबूबा मुफ्ती द्वारा आतंकी संगठन हमास का समर्थन करना हमास की बी टीम की ओर इशारा करता है और उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा हमास के समर्थन में निकाली गयी रैली वो भी उनकी बी टीम की ओर इशारा करती है, हमारी सरकार से मांग है की ऐसे लोगों की जांच कराकर इनके खिलाफ देशद्रोह की कार्रवाई की जाए, उनकी संपत्ति की भी जांच होनी चाहिए। हमें ऐसा लगता है कि इनके तार अरब देशों से जुड़े हुए हैं जो इन्हें फंडिंग करते हैं, इनके ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर की कार्रवाई भी की जाए।
गौशाला में भूखी गायों को देख भड़के प्रभारी मंत्री
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। आज जनपद में विकास योजनाओं की प्रगति और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन को जांचने तथा परखने के लिए जिला मुख्यालय पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री डा. सोमेन्द्र तोमर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वकांक्षी बेसहारा गोवंशीय पशु देखरेख योजना में भी पलीता लगता दिखाई दिया। प्रदेश सरकार में ऊर्जा राज्यमंत्री डा. सोमेन्द्र तोमर बुधवार को मुजफ्फरनगर में पहुंचे। उन्होंने खतौली में पहुंचकर नगरपालिका परिषद् परिसर में चल रही गौशाला का भी निरीक्षण किया तो वहां पर देखरेख के लिए रखे गये गौवंशीय पशु भूखे और बीमार मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए पालिका के ईओ को मौके पर ही जमकर फटकार लगाई। गौशाला की हालत और साफ सफाई भी दयनीय मिली। इसको लेकर उन्होंने निरीक्षण के दौरान मौजूद सीडीओ से भी जानकारी ली। वो भी ईओ पर अव्यवस्था के लिए भड़के। बाद में प्रभारी मंत्री ने एसडीएम खतौली को पूरे मामले की जांच सौंपते हुए जल्द ही रिपोर्ट देने के लिए कहा है। इसके साथ ही उन्होंने थाना, अस्पताल और बिजलीघर का भी औचक निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बाद में वो क्षेत्र के दो गांवों में भी पहुंचे और सुख दुख बांटने का काम किया।
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री डा. सोमेन्द्र तोमर अपने प्रभार वाले मुजफ्फरनगर जनपद में सरकार की योजनाओं की जमीनी हकीकत को जांचने और योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति तथा प्रगति को परखने के लिए बुधवार को पहुंचे थे। यहां उन्होंने सबसे पहले खतौली पहुंचकर जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद वो खतौली नगरपालिका पहुंचे। यहां नगरपालिका परिषद् में ही पालिका प्रशासन के द्वारा प्रदेश सरकार की व्यवस्था के अनुसार बेसहार गौवंशीय पशुओं की देखरेख के लिए गौशाला चलाई जा रही है। बताया गया कि इस गौशाला में करीब ३०-३५ गौवंशीय पशु वर्तमान में रखे गये हैं। इनमें गाय और बछड़े भी शामिल है। कई गाय दूध भी दे रही है। जब प्रभारी मंत्री अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे तो गौशाला की हालत उनको बेहद ही दयनीय मिली। जगह-जगह गंदगी और अन्य अव्यवस्था मिलने पर उन्होंने पालिका के ईओ को बुलाकर नाराजगी जताई। पशुओं का निरीक्षण किया तो उनमें कई पशु बीमार और भूखे पाये जाने पर वो ईओ पर जमकर भड़के।
प्रभारी मंत्री ने जांच पड़ताल करते हूए ईओ से ही पूछताछ शुरू कर दी। बताया गया कि गौशाला में पशुओं को न तो पर्याप्त चारा मिल पा रहा था और न ही उनके लिए पानी की सही व्यवस्था की गयी थी। यहां पर बीमार पशुओं के उपचार के लिए वेटनरी ऑफीसर कब आये, इस सवाल का जवाब भी ईओ नहीं दे पाये। इस पर प्रभारी मंत्री ने वेटनरी ऑफीसर को भी तलब करने के निर्देश दिये। इस गौशाला में पशुओं की देखरेख के लिए पालिका की ओर से चार कर्मचारियों को लगाया गया है, जोकि सवेरे नौ बजे से शाम पांच बजे तक ही रहते हैं। रात्रि में गौशाला और वहां पर रखे गये पशुओं को राम भरोसे छोड़ दिये जाने की जानकारी प्रभारी मंत्री को मिली तो उन्होंने ईओ से सीधा सवाल दाग दिया कि रात्रि में कुछ हो जाये तो कौन जिम्मेदार होगा। पशुओं को बाजार से चारा मशीन से चारा लाकर खिलाया जा रहा है, लेकिन चारा २४ घंटों में दो बार दिये जाने के बजाये केवल एक बार ही दिया जा रहा है। ईओ को फटकार लगाई तो उन्होंने प्रभारी मंत्री के सामने संसाधन नहीं होने का रोना रोया।
इस पर मौके पर मौजूद सीडीओ संदीप भागिया ने ईओ की कार्यप्रणाली के प्रति नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने संसाधन कम होने की जानकारी उनको या प्रशासन के दूसरे अधिकारियों को क्यों नहीं दी। चारा का बंदोबस्त करने में ईओ की गंभीर लापरवाही सामने आई है। यह देखकर प्रभारी मंत्री ने रात्रि में भी कर्मचारी तैनात करने, चारा की पर्याप्त व्यवस्था करने, बीमार पशुओं का इलाज तुरंत कराने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने मौके पर ही एसडीएम खतौली अपूर्वा यादव को पूरे प्रकरण की जांच सौंपते हुए कहा कि उनको जल्द से जल्द रिपोर्ट दी जाये। एसडीएम खतौली ने बताया कि गौशाला के निरीक्षण के दौरान अनेक खामियां पाये जाने पर प्रभारी मंत्री ने जांच सौंपी है। मामले की जांच करते हुए रिपोर्ट जल्द ही जिलाधिकारी को सौंपी जायेगी। उन्होंने बताया कि गौशाला में साफ सफाई का अभाव और पशुओं की देखरेख में लापरवाही सामने आई है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल, भाजपा नेता अभिषेक गुर्जर सहित अन्य लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके साथ ही प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने सीएचसी एवं ब्लॉक मुख्यालय, बिजलीघर और थाने का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्युत अधिकारियों को बकायादारों की केवल आरसी काटने के बजाये वसूली पर ध्यान देने, विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने के निर्देश दिये तो वहीं अस्पताल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों से भी बातचीत कर हालचाल जाना और अधिकारियों को निर्देश दिये। यहां से वो गांव तुलसीपुर पहुंचे जहां ग्राम प्रधान का निधन होने पर वो रस्म तेरहवीं में शिमल हुए तो गांव अन्तवाडा में भी कार्यकर्ता के घर पहुंचकर लोगों से भेंट की। इसके बाद वो जिला मुख्यालय पहुंचे और विकास कार्यों की समीक्षा भी की।
प्रतियोगिता का हुआ समापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। माध्यमिक विद्यालयों की विद्यालयों की ७४वीं जनपदीय जनपदीय बालक बालिका बालिका शैक्षिक शैक्षिक क्रीडा प्रतियोगिता २०२३ का समापन समापन भी आज इस धूमधाम के साथ हुआ जिस प्रकार से उद्घघाटन हुआ था। आज के मुख्य अतिथि के रूप में डाइट के प्रधानाचार्य संजय रस्तोगी जी रहे, उन्होंने सभी प्रतिभागियों को आशीर्वाद दिया एवं जीवन में नई ऊंचाइयां छूने के लिए प्रेरित। कार्यक्रम के अध्यक्ष जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि खिलाड़ी समाज की मुख्य लीड होते हैं कहावत भी है की स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है इसीलिए खेल खेल जीवन के लिए नितांत आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि शैलेंद्र कुमार त्यागी ने त्यागी ने सभी प्रतिभागियों के स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। सर्वप्रथम सर्वप्रथम आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया, तत्पश्चात एसडी कन्या इंटर कॉलेज गांधी कॉलोनी के द्वारा देशभक्ति से और स्त्रोत एक लघु नृत्य नाती का प्रस्तुत की गई। वैदिक पुत्री पुत्री इंटर कॉलेज नई मंडी का हरियाणवी लोकगीत भी सभी को बहुत पसंद आया। जैन इंटर कॉलेज का देश भक्ति गीत भी सभी को अच्छा लगा। अंत में अंत में सनातन धर्म इंटर कॉलेज निकट रोडवेज बस स्टैंड के भंगडे ने तो सभी को नृत्य करने के लिए विवश कर दिया। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ कंचन प्रभा ने कहा कि खिलाड़ी समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं, उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं एवं आगंतुकों का आगंतुकों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम के संयोजक सोनपाल सिंह जी ने भी सभी आगंतुकों का आगंतुकों का आभार आभार एवं धन्यवाद किया किया। इस अवसर पर श्री सुनील कुमार शर्मा, विनीत चौहान, दिनेश कुमार जैन, प्रमोद कुमार, विनीत चौहान, विनय यादव, मोनिका, सुचित्रा सैनी, डॉ राजेश कुमारी, आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयोजन में शारीरिक शिक्षक डॉ राहुल कुशवाहा, सत्यकाम तोमर, गया प्रसाद, दीपक बालियांन, सुधीर कुमार, नीरज बालियान, अमित कुमार, समीर चौधरी, पवन कुमार, विनुज बालियान, मनोज कुमार, विपिन त्यागी, डॉ राजबल सैनी, रचना रावत, बबीता राणा, अंशिका, सुमन, प्रीति शर्मा शर्मा, प्रियंका शर्मा, आदि का आदि का विशेष योगदान रहा। मंच संचालन भारत भूषण द्वारा किया गया।
चला चैकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने सर्किल/थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त कर स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया तथा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनो की चेकिंग की गयी। जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल व थाना क्षेत्रों के बाजारों, मुख्य चौराहोंध्मार्गों, भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों आदि पर पैदल गश्त करते हुए स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया तथा आमजन से वार्ता कर उनकी समस्यों के बारे में जानकारी की गयी तथा सुरक्षा संबंधी सुझावों का आदान प्रदान किया गया तथा अन्यावश्यक रूप से खड़े/घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ करते हुए चेकिंग की गयी। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भ्रमणशील रहकर लगातार पैट्रोलिंग करते रहने तथा सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया। जनपदीय पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में स्थित निर्धारित स्थानों, हाइवे, अंतरजनपदीय/अन्तर्राज्यीय बॉर्डर पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तिध्वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है तथा यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूर्व प्रधान अम्मार हत्याकांड-फैसले के एक दिन पहले टी ए पड़ी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। गत २२ अगस्त २०१७ को नगर कोतवाली के आर्य पूरी में स्कूटर परव जा रहे सीकरी के पूर्व प्रधान अम्मार की गोली मारकर हत्या के सनसनी खेज मामले में फैसला आज आना था लेकिन फैसले की तारीख१८ अक्टूबर तक टल गई है । सूत्रों के अनुसार एक आरोपी पूजा की ओर से टी ए जिले जज के यहां डाली गई है आज मामले में एड़ीजे एक में फैसला सुनाया जाना था अब आगामी १८ अक्टूबर को सुनाया जायेगा। बता दे की मामले में ९ आरोपी है जिन में चार अन्य मामलों में पहले ही उम्रकैद पाचुके हैं नो आरोपियों में पूर्व प्रधान गैंगेस्टर जमशेद,उसका भाई गुलसनवार, नोशद दिलशाद, संदीप, राहुल, बिजेंद्र, अमीर,व श्रीमती पूजा पत्नी संदीप शामिल हैं।


