मुठभेड में जंगल मे गौकशी करते तीन गौतस्कर दबौचे
चरथावल। पुलिस ने जंगल मे गौकशी करते 3 गौकशो को मुठभेड के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियो के कब्जे 2 तमंचे,कारतूस, खोखा कारतूस,गौकशी के उपकरण एवं करीब 75 किलो गोमांस बरामद किया है।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम एवं अपराधियो के शिकंजा कसने के उददेश्य से चलाए जा रहे अभियान विशेष के अर्न्तगत एवं त्यौहारो के मददेनजर क्षेत्र मे शांति व्यवस्था के मददेनजर थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिह के नेतृत्व मे की गई
गश्त के दौरान पुलिस ने थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव खुसरोपुर के जंगल मे मुठभेड के दौरान 3 गौकशों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने पकडे गए आरोपियो के कब्जे 2 तमंचे,कारतूस खोखा कारतूस,गौकशी के उपकरण व 75 किलो गोमांस बरामद किया है।

