उत्तर प्रदेश

Aligarh News: स्टेडियम में बन रहा 60 बेड का हॉस्टल

Aligarh News अलीगढ़ के महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 60 बेड के छात्रावास का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह छात्रावास पांच अगस्त 2025 तक बनकर तैयार होगा। 

जिला क्रीड़ा अधिकारी राम मिलन ने बताया कि स्टेडियम में 579.63 लाख रुपये की लागत से 60 बेड का छात्रावास का बनना शुरू हो गया है। इसे उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा बनाया जा रहा है।

छात्रावास के भूतल पर वाहन पार्किंग, वार्डन का आवास और मजदूरों के रहने के कमरे होंगे। प्रथम तल पर आठ कमरे और भोजनालय बनाया जाएगा। द्वितीय तल पर 12 कमरे और मनोरंजन हॉल होगा। एक कमरे में तीन-तीन खिलाड़ी रहेंगे। 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + 8 =