उत्तर प्रदेश

लखनऊ: शराब पीने से तीन की मौत, दो अन्य की हालत गंभीर

लखनऊ के ग्रामीण इलाके बंथरा में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत का मामला सामने आया है, जबकि दो अन्य गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।

पुलिस का कहना है कि इन लोगों की मौत शराब पीने से हुई है, लेकिन शराब जहरीली थी या नहीं इसकी जानकारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मिल सकेगी ।

पुलिस उपायुक्त (मध्य) सोमेन बर्मा ने बताया कि बंथरा के रसूलपुर गांव निवासी सुंदरलाल(35), अच्छे और लतीफ नगर निवासी राजकुमार(32) ने गुरुवार देर शाम देशी शराब खरीदकर पी थी। इसके अलावा दो अन्य लोगों ने भी शराब पी थी ।

वर्मा ने बताया कि देर रात इन पांचों की तबीयत खराब हो गई और इन्हें पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सुंदरलाल, अच्छे और राजकुमार की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दो अन्य में से एक को गंभीर हालत होने पर किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है ।

उन्होंने बताया कि इन लोगों ने जो शराब पी थी वह जहरीली थी या इनकी मौत अधिक शराब पीने के कारण हुई है, इसका पता पोस्टमॉर्टम के बाद ही चल सकेगा । तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है ।

इस मामले में डीएम अभिषेक प्रकाश ने मजिस्टरेट्रीयल जांच के आदेश दिए हैं। मामले में एफआईआर दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दुकान को भी सील कर लिया गया है, जहां से शराब खरीदी गई थी। एडीएम पूर्वी मामले की जांच कर जल्द ही रिपोर्ट सौंपेंगे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + seven =