दुनिया की सबसे मजबूत भारतीय सेना, मार गिराए पाकिस्तान के 8 सैनिक, देखें वीडियो
दिवाली से पहले पाकिस्तान ने एक बार फिर नापाक हरकत की है। त्योहार के दौरान माहौल बिगाड़ने के इरादे से शुक्रवार सुबह जम्मू-कश्मीर के तंगधार सेक्टर व कई अन्य जगहों पर पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।
#WATCH | Jammu and Kashmir: Pakistan violated ceasefire along the Line of Control in Keran sector of Kupwara, earlier today.
(Video Source: Indian Army) pic.twitter.com/xxT57UkE35
— ANI (@ANI) November 13, 2020
पाकिस्तान द्वारा की गई गोलाबारी में भारतीय सेना के तीन जवान शहीद हुए। एक गुरेज सेक्टर और दो सैनिक उरी सेक्टर में शहीद हुए हैं। जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आठ जवानों को मार गिराया।
इनमें पाक सेना के स्पेशल सर्विस ग्रुप के कमांड़ो भी शामिल हैं। 10-12 पाकिस्तानी सैनिक घायल भी हुए हैं।
जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास शुक्रवार को तीन सेक्टरों में गोलीबारी की गई। अधिकारियों ने बताया कि बांदीपोरा जिले में गुरेज सेक्टर के इजमर्ग में संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया गया।
10-12 Pakistan Army soldiers injured in the Indian Army firing in which a large number of Pakistan Army bunkers, fuel dumps, and launch pads have also been destroyed: Indian Army sources https://t.co/a0i87hfJD8
— ANI (@ANI) November 13, 2020
इसके कुछ ही मिनटों के बाद कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में गोलीबारी की गई। अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने बारामुला के उरी सेक्टर में भी भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की।अधिकारियों ने कहा कि सभी सेक्टरों में भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
सेना के सूत्रों के मुताबिक भारत द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में 7-8 पाकिस्तान सैनिकों की मौत हो गई है। इसमें पाकिस्तान सेना के स्पेशल सर्विस ग्रुप के 2-3 कमांड़ो भी शामिल हैं।
इसी के साथ जवाबी कार्रवाई में 10-12 पाकिस्तानी सैनिक घायल भी हुए हैं। भारतीय सेना की कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है। पाकिस्तान सेना के कई बंकर और लॉन्च पैड भी नष्ट हो गए हैं।
