Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बाजारों में खरीदारी के लिए ग्राहकों की उमड़ी भारी भीड

मुजफ्फरनगर। बाजारों में खरीदारी के लिए ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। कार और दोपहिया वाहनों से पहुंचे लोगों को पार्किग की उचित व्यवस्था न मिलने से वाहन सड़क किनारे ही खड़े रहे। इससे बाजारों में जाम का झाम रहा।

वाहन घंटो रेंगते रहे। वहीं पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।शहर के शिव चौक और भगत सिंह रोड पर पैर रखने तक में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

सड़क किनारे दुकाने लगने के चलते वाहनों को अधिक जगह नहीं मिल पाई। शहर के शिव चौक से लेकर हुनमान मंदिर तक जाम की अधिक स्थिति बनी रही। नगरपालिका में कार पार्किग फुल रही।

पूरे दन बाजारों में चहल-पहल रही। यातायात पुलिस कर्मचारी और थाना पुलिस हालांकि कड़ी मशक्कत कर जाम को खुलवाने का समय-समय पर प्रयास करती रही।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 1 =