Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जब तक मुजफ्फरनगर के अंदर समाजसेवी है तब तक कोई भी गरीब बेसहारा भूखा नहीं रह सकता- कपिल देव

मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित भोपा पुल के पास समाजसेवी मनीष चौधरी ने आज बालाजी महाराज के भंडारे का दीपावली के दिन आयोजन किया जिसका शुभारंभ राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल व उधोगपति व समाजसेवी भीमसेन कंसल ने पूजा अर्चना करके किया

इस भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया समाजसेवी मनीष चौधरी ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल व उधोगपति भीमसेन कंसल को पटका पहनाकर सम्मानित किया.  राज्य मंत्री ने कहा कि जब तक मुजफ्फरनगर के अंदर समाजसेवी है तब तक कोई भी गरीब बेसहारा भूखा नहीं रह सकता

ना ही भूखा सो सकता यह हमारे मुजफ्फरनगर की परंपरा रीति रिवाज है कि जब भी कोई त्यौहार होता है तो सबसे पहले हम भूखे और बेसहारा को खिलाते हैं जिनका कोई नहीं होता

ऐसे हमारे मुजफ्फरनगर की पहचान बनी हुई है और आज में समाजसेवी मनीष चौधरी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं कि आज उन्होंने दीपावली के दिन बालाजी महाराज के भंडारे का आयोजन कर लोगों का पेट भरा है

कार्यक्रम में आज लोकदल के पूर्व मंत्री योगराज सिंह बीजेपी सभासद विपुल भटनागर हिंदू नेता पंकज गुप्ता पवन मित्तल सहित दर्जनों समाजसेवी मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + 19 =