उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर की घटना का CM योगी ने लिया संज्ञान, पटाखा दुकानदार रिहा, अफसरों ने बच्ची के साथ मनाई दिवाली

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर (Bulandshahr) के खुर्जा में दुकान पर आतिशबाज़ी बेच रहे दुकान पर पुलिस का छापा मारा. कुछ दुकानदारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. इस दौरान एक दुकानदार की मासूम बेटी पुलिस की गाड़ी पर लगातार सर पटकती रही, गुहार लगाती रही.

मासूम का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद बुलंदशहर पुलिस की कार्रवाई कटघरे में खड़ी हो गई. उधर मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने इस घटना को बेहद संवेदनशीलता से लेते हुए पटाखा कारोबारी को तत्काल रिहा करवाया.

साथ ही  देर रात ही वरिष्ठ अधिकारियों के हाथों उनके व उनकी मासूम बेटी के लिए दीपावली के उपहार व मिठाइयां भी भिजवाई. इसके अलावा एक दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख़्त कार्रवाई के आदेश भी दिए हैं.

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद हरकत में आई सीओ ने कहा नियमानुसार कार्रवाई की गई थी. लेकिन इसके बाद एक वीडियो हमारे संज्ञान में आया, जिसमें आतिशबाजी बेचने वाले दुकानदार को पुलिस ले जाती दिखी और बच्ची दरवाजा पीट रही थी.

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पटाखा बेच रहे एक व्यापारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और जेल में भेज दिया ….. उस व्यापारी के बच्चे बिलख बिलख कर अपने पापा को पुलिस से बचाने की गुहार लगाते रहे फिर भी पुलिस वालो ने गिरफ्तार कर जेल मे डाल दिया 

क्योंकि अदालते बन्द हैं इसलिए ऐसी नौबत आ गई थी कि उस व्यापारी की दीपावली जेल में बीतेगी

किसी ने ट्विटर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को यह वाकया बताया

बेहद संवेदनशील मुख्यमंत्री योगी जी ने तुरंत ही इलाके के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और जिला अधिकारी को निर्देश दिया कि वह तुरंत व्यापारी को रिहा करें उसके घर जाएं परिवार से माफी मांगे परिवार को मिठाई का डिब्बा और परिवार की दीपावली की खुशियों में शामिल हो. उन्होंने कहा कि पुलिस से संवेदनशील व्यवहार की अपेक्षा थी, जो नहीं दिखा.

इस प्रकरण में एसएसपी ने नाराजगी प्रकट की और वीडियो में दिखाई दे रहे मुख्य आरक्षी को लाइन हाजिर कर दिया है. इसके अलावा हमने और एडीएम साहब ने महसूस किया कि बच्चे का मन कोमल होता है.

कहीं पुलिस के प्रति कोई नकारात्मक भाव न रह जाए. हमने निर्णय लिया कि बच्ची के साथ त्यौहार मनाते हैं. बच्ची खुश है और हमें भी लगा कि हम अपने बच्चे के साथ त्यौहार मना रहे हैं.

मित्रों कई बार ऐसा हो जाता है कि नीचे स्तर पर तमाम ऐसी घटनाएं हो जाती हैं जो ऊपरी स्तर तक नहीं पहुंच पाती

इसलिए यदि कुछ गलत हो तो उसे उजागर करने की जिम्मेदारी हमारे और आप जैसे लोगों की है जो किसी पार्टी के नियम कानून या प्रोटोकॉल से नहीं बंधे है

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + 3 =