Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर, त्यौहारो के मद्देनजर बाजारो मे पैदल गश्त किया

मुजफ्फरनगर। पुलिस ने त्यौहारो के मद्देनजर विभिन्न बाजारो मे पैदल गश्त की। पुलिस ने कई चौराहो पर वाहन चैकिंग एवं मास्क लगाए बिना बाजार मे घूमने वालो के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की।

एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर सीओ सिटी राजेश द्विवेदी के निर्देशन मे शहर कोतवाल अनिल कप्परवान, इंस्पैक्टर सिविल लाइन डी.के.त्यागी, मिशन शक्ति के तहत एंटी रोमियो सैल प्रभारी मिनाक्षी शर्मा, इंस्पैक्टर नई मन्डी योगेश शर्मा तथा इंस्पैक्टर महिला थाना मोनिका चौहान आदि ने मय फोर्स के बाजारो मे पैदल गश्त की।

पुलिस ने इस नगर के अस्पताल चौराहा, शामली रोड, महावीर चौक, कच्ची सडक, खालापार आदि अनेक स्थानो पर वाहन चैकिंग के दौरान कई वाहनो के ई-चालान काटे।

वहीं ूदूसरी पुलिस ने बिना मास्क लगाए बाजार मे खरीदारी करने के लिए निकले लोगो को जमकर हडकाया तथा उन्हे मास्क का प्रयोग करने की नसीहत दी। एसएसपी अभिषेक यादव एवं एसपी सिटी सतपाल अंतिल के निर्देशो के अनुपालन मे मंसूरपुर थाना प्रभारी के.पी.सिह, शाहपुर थाना प्रभारी संजीव कुमार, बुढाना कोतवाली प्रभारी एम.एस.गिल,भोपा थाना प्रभारी सूबे सिह, भौराकला थाना प्रभारी विनय शर्मा,तितावी थाना प्रभारी कपिलदेव,रामराज थाना प्रभारी संतेन्द्र सिह नागर, जानसठ इंस्पैक्टर दीपक चर्तुवेदी आदि थाना प्रभारियो ने सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियो के निर्देशन मे बाजारो मे पैदल गश्त की।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × one =